Jio-Airtel के बाद Vi लाई कॉलिंग करने वाले यूजर्स के लिए नया प्लान, जानें प्राइस और बेनिफिट्स की डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/vodafone-idea-nonstop-hero-plan-announced.jpg

Vodafone Idea (Vi), भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, ने TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के दिशानिर्देशों के तहत अपने ग्राहकों के लिए एक नया और रोमांचक प्लान पेश किया है। Bharti Airtel और Reliance Jio पहले ही अपने वॉयस ओनली प्लान्स लॉन्च कर चुके हैं, लेकिन अब Vi ने वॉयस और SMS-ओनली सेगमेंट में एंट्री कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस प्लान में ऐसा क्या खास है? आइए, इसकी पूरी डिटेल्स पर नजर डालते हैं!

Vi का नया ₹1,460 प्रीपेड प्लान

आपको याद दिला दें कि Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में एक नया सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 209 रुपये है। यह प्लान कई टेलीकॉम बेनेफिट्स के साथ आता है, जिसमें डेटा, कॉलिंग, SMS और अनलिमिटेड कॉलरट्यून्स का फायदा शामिल है।

इस किफायती प्लान हर किसी के बजट में फिट बैठता है और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा 2GB डाटा बेनेफिट्स मिलता है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं, यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर 28 दिन अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। इतना ही नहीं यह प्लान 300 SMS बेनेफिट देने वाला है।