Vi 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लांस (2025), यहां देखें प्लान की पूरी लिस्ट, डेटा और बेनिफिट्स

Join Us icon

Vi (Vodafone Idea) के यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय के लिए एक बार रिचार्ज करना चाहते हैं और बार-बार रिचार्ज की झंझट से बचना चाहते हैं। ये प्लान्स अलग-अलग डेटा जरूरतों, कॉलिंग सुविधा और OTT एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। वोडाफोन आइडिया (Vi) के पास 84 दिन की वैधता में ₹470 से लेकर ₹1599 तक के कई रिचार्ज विकल्प मौजूद हैं, जिनमें कुछ प्लान्स सिर्फ कॉलिंग पर फोकस करते हैं, तो कुछ में नाइट अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड 5जी डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। आइए, जानते हैं Vi के सभी 84 दिनों वाले प्रीपेड प्लान्स की पूरी डिटेलः

Vi 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लांस (2025)

प्लान प्राइस (₹)डाटा व कॉलिंग बेनिफिट्सOTT / अन्य ऑफर्स
₹470अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS, कोई डेटा नहींकोई OTT बेनिफिट नहीं
₹5096GB कुल डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 1000 SMSकोई OTT, नाइट या डेटा रोलओवर नहीं
₹859प्रति दिन 1.5GB (कुल 126GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटाबिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट (2GB/Month)
₹979प्रति दिन 2GB (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटाVi Movies & TV (16 OTT Apps), नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट
₹994प्रति दिन 2GB (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटा3 महीने का JioHotstar Mobile, नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट
₹996प्रति दिन 2GB (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटाAmazon Prime Lite (84 दिन), नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट
₹998प्रति दिन 2GB (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटाSonyLIV Premium (84 दिन), नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट
₹1048,अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Dayफुल डे अनलिमिटेड डेटा (5G भी), कोई OTT नहीं
₹1197प्रति दिन 3GB (कुल 252GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटानाइट डेटा, वीकेंड रोलओवर, डेटा डिलाइट (कोई OTT नहीं)
₹1599प्रति दिन 2.5GB (कुल 210GB), अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/Day, अनलिमिटेड 5जी डेटाNetflix Basic (84 दिन), नाइट डेटा, रोलओवर, डेटा डिलाइट

Vi 470 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

Vi का ₹470 प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो सिर्फ कॉलिंग चाहते हैं। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स (लोकल और STD) मिलती हैं, लेकिन कोई डेटा नहीं मिलता है। प्लान में यूजर को 900 SMS की सुविधा मिलती है। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में कोई OTT बेनिफिट्स, डेटा रोलओवर या अतिरिक्त सुविधाएं जैसे नाइट डेटा या डेटा डिलाइट शामिल नहीं हैं। यह प्लान बेसिक कॉलिंग जरूरतों के लिए सबसे किफायती विकल्प है।

Vi 509 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया ₹509 प्लान कम डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और कुछ 6GB डेटा और 1000 SMS मिलते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने पर 50p/MB चार्ज लगता है। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में कोई OTT बेनिफिट्स, डेटा रोलओवर या अतिरिक्त सुविधाएं जैसे नाइट डेटा या डेटा डिलाइट नहीं मिलते हैं। यह प्लान हल्के डेटा यूजर्स और कॉलिंग के लिए उपयुक्त है।

Vi 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

Vi का ₹859 प्लान मध्यम डेटा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह अनलिमिटेड 5जी डेटा प्लान है। यह प्लान प्रति दिन 1.5GB डेटा (कुल 126GB), अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS (कुल 8400 SMS) प्रदान करता है। प्रति दिन डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में कई अतिरिक्त फायदे हैं, जैसे बिंज ऑल नाइट (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर (सोमवार से शुक्रवार का बचा डेटा शनिवार-रविवार में इस्तेमाल करें) और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा Vi ऐप से क्लेम करें)। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लगता है। यह प्लान सोशल मीडिया और हल्की स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा है।

Vi 979 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का ₹979 प्लान ज्यादा डेटा और OTT बेनिफिट्स चाहने वालों के लिए बेस्ट सेलर है। इसमें आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा मिलती है। प्लान में यूजर को प्रति दिन 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में Vi Movies & TV सुपर प्लान शामिल है, जिसमें 16 OTT ऐप्स (ZEE5, SonyLIV, Playflix, Fancode, Aaj Tak, Manoramax आदि) और 400+ TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है। अन्य फायदों में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान OTT और डेटा यूजर्स के लिए शानदार है।

Vi 994 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया का ₹994 प्लान जियो हॉटस्टार प्रेमियों के लिए है। यह प्लान प्रति दिन 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS प्रदान करता है। डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इसमें यूजर को 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान से जुड़े अन्य फायदों की बात करें, तो हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान स्पोर्ट्स और मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेस्ट है।

Vi 996 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया ₹996 प्लान Amazon Prime Lite यूजर्स के लिए है। इसमें प्रति दिन 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। डेटा खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन (84 दिन, 2 डिवाइस पर HD में Prime Video, फ्री 1-डे डिलीवरी) शामिल है। अन्य फायदों में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान OTT और शॉपिंग प्रेमियों के लिए उपयुक्त है।

Vi 996 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह ₹998 प्लान SonyLIV प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लान में प्रति दिन 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। डेटा खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इसमें SonyLIV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (84 दिन) शामिल है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान SonyLIV कंटेंट और डेटा यूजर्स के लिए शानदार है।

Vi 1048 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

Vi का ₹1048 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबे समय के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है, यानी करीब तीन महीने तक आप बिना किसी रुकावट के कॉल, डेटा और एसएमएस का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट है। यूजर्स को हर दिन बिना किसी लिमिट के डेटा इस्तेमाल करने की आजादी मिलती है। यदि आपके पास 5G हैंडसेट है, तो आप 5G नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में 5G अनलिमिटेड डेटा का भी आनंद ले सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह डेटा केवल पर्सनल और नॉन-कॉमर्शियल यूज के लिए है। यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है। 100 एसएमएस की सीमा पूरी होने के बाद लोकल एसएमएस पर ₹1 और एसटीडी एसएमएस पर ₹1.5 प्रति मैसेज का शुल्क लागू होगा। इस पैक की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है।

Vi 1197 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

यह ₹1197 वाला प्लान हेवी डेटा यूजर्स के लिए है। इसमें प्रति दिन 3GB डेटा (कुल 252GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS (कुल 8400 SMS) मिलते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। कोई OTT बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं। SMS लिमिट खत्म होने के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान 4K स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टी-डिवाइस यूज के लिए बेस्ट है।

Vi 1599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान

Vi का ₹1599 प्लान प्रीमियम यूजर्स और Netflix प्रेमियों के लिए है। इसमें प्रति दिन 2.5GB डेटा (कुल 210GB), अनलिमिटेड 5जी डेटा, वॉयस कॉल्स और प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। वहीं डेटा खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान में Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन (84 दिन, मोबाइल और TV पर स्ट्रीमिंग) शामिल है। अन्य फायदों की बात करें, तो हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) शामिल हैं। प्रति दिन SMS लिमिट के बाद लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का चार्ज लागू होता है। यह प्लान हेवी डेटा और Netflix यूजर्स के लिए शानदार है।

सभी प्लान्स में Vi ऐप से कॉलर ट्यून्स सेट करने की सुविधा है। कुछ प्लान्स में फ्री कॉलर ट्यून्स है। अधिक जानकारी के लिए 199 पर कॉल कर सकते हैं या Vi ऐप पर चैट करें।

सवाल- जवाब (FAQs)

84 दिन वाला सबसे सस्ता Vi प्लान कौन-सा है?

Vi का ₹470 वाला प्लान सबसे सस्ता है, जिसमें आपको केवल अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा का लाभ नहीं मिलता है।

सबसे ज्यादा डेटा वाला Vi 84 दिन प्लान कौन-सा है?

₹1197 वाला प्लान सबसे ज्यादा डेटा देता है। इस प्लान में आपको प्रति दिन 3GB डेटा (कुल 252GB) मिलता है।

OTT बेनिफिट्स वाले टॉप 3 Vi प्लान कौन-से हैं?

OTT प्रेमियों के लिए ये तीन प्लान सबसे बेहतर हैं:

  • ₹979 (Vi Movies & TV — 16 OTT Apps)
  • ₹996 (Amazon Prime Lite)
  • ₹1599 (Netflix Basic)

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन किस प्लान में मिलता है?

JioHotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन ₹994 वाले प्लान में शामिल है।

SonyLIV वाला Vi प्लान कौन-सा है?

SonyLIV Premium सब्सक्रिप्शन ₹998 वाले Vi प्रीपेड प्लान में मिलता है।

अनलिमिटेड डेटा वाला Vi 84 दिन प्लान कौन-सा है?

₹1048 वाला प्लान अनलिमिटेड डेटा (5G सहित) देता है, जिसमें कोई लिमिट नहीं है।

क्या सभी प्लान्स में कॉलर ट्यून सेट करने की सुविधा है?

हां, सभी प्लान्स में Vi ऐप से कॉलर ट्यून सेट की जा सकती है। कुछ प्लान्स में यह फ्री में उपलब्ध होती है।

क्या Vi 84 दिन के प्लान्स में 5G सपोर्ट है?

हां, ₹859 और उससे ऊपर के सभी डाटा बेस्ड प्लान्स 5G नेटवर्क पर चल सकते हैं, अगर आपके एरिया में 5G कवरेज उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here