100KM रेंज वाले 3 नए देशी हाई-स्पीड Electric Scooter हुए लॉन्च, जानें क्या है प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Wolf-electric-scooter-main-image.jpg

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को पसंद करने वालों की संख्या दिन-प्रदिन बढ़ती जा रही है और इसी को देखते हुए ऑटो मेकर भी नए व शानदार रेंज के साथ अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को पेश कर रही हैं। इस कड़ी में अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Joy e-bike (जॉय ई-बाइक) की निर्माता कंपनी WardWizard Innovations and Mobility Ltd. ने तीन नए ‘मेड-इन-इंडिया’ हाई-स्पीड स्कूटर लॉन्च किए हैं। कंपनी द्वारा Wolf+ (वुल्फ+) और Gen Next Nanu+ (जेन नेक्स्ट नानू+) हाई-स्पीड स्कूटर के साथ ही फ्लीट मैनेजमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर Del Go (डेल गो) को भी इंडिया में पेश किया गया है।

प्री-बुकिंग शुरू

Joy द्वारा लॉन्च की गई इन नए ई-स्कूटर्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की साइट पर जाकर इन ई-बाइक को बुक किया जा सकता है। हालांकि, बुकिंग से पहले आपको अपने एरिया का पिनकोड डालक ये चेक करना होगा कि आपके यहां यह ई-बाइक की सेल हो रही है या नहीं। इसे भी पढ़ें: Mahindra और Hero Electric मिलकर लॉन्च किया सस्ता Electric Scooter, अब होगा असली खेला

Gen Next Nanu+

मेक-इन-इंडिया

स्कूटरों का उत्पादन गुजरात के वडोदरा में कंपनी के अत्याधुनिक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में होगा। वहीं, Wolf+, Gen Next Nanu+ and Del Go को आरएंडडी टीम द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है, जिसका फोकस स्थानीयकरण और ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल को बढ़ावा देना है।

रेंज और स्पीड

कंपनी का दावा है कि तीनों स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने के बाद 100 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। साथ ही इनकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा अपने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर तीन साल की वॉरंटी दे भी दी जा रही है। इसे भी पढ़ें: 140km रेंज के साथ आया ये प्रीमियम डिजाइन वाला Electric Scooter, जानें फुल डिटेल

Del Go

बैटरी और चार्जिंग

कंपनी द्वारा इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 60V35Ah की बैटरी दी गई है जो कि पोर्टेबल है। इस कारण इस बैटरी को कहीं भी ले जाकर चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इतना ही नहीं स्कूटर्स में कंपनी ने 1500 वॉट का मोटर लगा है, जो 20Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर और Nanu+ ई-स्कूटर में कंफर्टेबल राइड एक्सपीरियंस के लिए इनमें आपको इको, स्पोर्ट्स और हाइपर राइडिंग मोड भी मिलेंगे। इसके साथ इन ई-स्कूटर में रिवर्स मोड भी दे रही है, जो पार्किंग के समय काम आएगा। साथ ही Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में टूरिंग डिजाइन दिया गया है। इसके सीट की ऊंचाई 740 mm है और इसमें 1345mm का व्हीलबेस मिलता है। वहीं, Nanu+ के सीट की ऊंचाई 730 mm और इसका व्हीलबेस 1325 mm है।

Joy Wolf+

ऐप से कनेक्ट होगा ई-स्कूटर

कंपनी के इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कीलेस स्टार्ट/स्टॉप का फीचर दिया है। इसके लिए इन स्कूटर में इंटेलिजेंट फीचर्स दिए गए हैं जो कि फोन में मौजूद Joy E-connect एप से कनेक्टर होगा। कंपनी का डेल गो डिलिवरी ई-स्कूटर जीपीएस सेंसिंग, रियल टाइम पोजिशन और जियो फेंसिंग फीचर से लैस है और इनकी मदद से स्कूटर को आसानी से ट्रैक भी किया जा सकता है। कंपनी के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 160mm के ग्राउंड क्लियरेंस और 1.6mm के टर्निंग रेडियस के साथ आते हैं। इसे भी पढ़ें: 190KM की धांसू रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया Electric Scooter, देखते ही करेगा खरीदने का मन

लेटेस्ट वीडियो

कीमत

Wolf+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने मैट ब्लैक, स्टारडस्ट ग्रे और डीप वाइन कलर में पेश किया है। वहीं, कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,10,185 रुपए है। वहीं, Gen Next Nanu+ मिडनाइट ब्लैक और मैट वाइट कलर ऑप्शन के साथ 1,06,991 रुपए (एक्स-शोरूम) में लाया गया है। इसके अलावा Del Go को 1,14,500 रुपए (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है।