30 जून से लाखों फोंस पर बंद होगी व्हाट्सऐप की सर्विस, क्या आपका फोन भी है शामिल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/03/whatsappp.jpg

विश्व में सर्वा​धिक यूज की जाने वाली इस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने स्टे्टस फ़ीचर में बेहद ही बड़ा और शानदार बदलाव लाया है। अपने यूजर्स को बेहतरीन तोहफा देने वाली व्हाट्सऐप अब लाखें यूजर्स को करारा झटका देने वाली है। फेसबुक द्वारा ​अधिकृत व्हाट्सऐप आगामी 30 जून से कई फोंस पर बंद होने वाली है।

10 कारण जानें आईफोन से क्यों बेहतर है एंडरॉयड फोन

जी हां, 1 जनवरी से कुछ स्मार्टफोन्स पर अपनी सर्विस बंद करने के बाद मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप 30 जून के बाद से विंडोज़ 7 पर चल रहे डिवाईसेज़ से भी अपनी सेवाएं ​हटाने जा रही है। 1 जुलाई से विंडोज़ 7 पर चल रहे स्मार्टफोन व्हाट्सऐप रन नहीं कर पाएंगे।

गौरतलब है कि पूर्व घोषणा के बाद 1 जनवरी से आइफोन 3जीएस, एंडरॉयड 2.1 व 2.2 पर व्हाट्सऐप अपनी सर्विस पहले ही बंद कर चुकी है। हालांकि अबतक यह साफ नहीं हो पाया है कि ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 और नोकिया एस60 पर ऐप की सर्विस जारी रहेगी या 30 जून तक ही चलेगी।

गूगल पिक्सल के बाद पिक्सल 2 की तैयारी, जानें कैसा होगा यह फोन

व्‍हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग में यह भी जिक्र किया है कि ये मोबाइल उपकरण हमारे अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन इनमें ऐसी क्षमताएं नहीं हैं जिससे भविष्य में हमारे फीचर के विस्तार जरूरत पूरी हो सके। लेटेस्ट स्टेट्स फ़ीचर्स के अलावा ऐप की ओर से वीडियो चैट और लाईव वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे फ़ीचर्स को भी जोड़ा गया है। आज व्हाट्सऐप इंस्टेट मैसेजिंग के साथ ही डॉक्यूमेंट शेयरिंग, फोटो शेयरिंग, ​वीडियो शेयरिंग व अन्य मीडिया कंटेंट को शेयर करने का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है।