WhatsApp यूजर्स के लिए आने वाला है एक जबरदस्त फीचर, आसान हो जाएगा ये काम

Join Us icon

WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काफी समय से नए और शानदार फीचर्स की पेशकश कर रहा है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि कंपनी व्हाट्सएप एंडरॉयड बीटा यूजर्स के लिए एक नई कस्टम प्राइवेसी सेटिंग पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अनचाहे लोगों से अपना स्टेटस, लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो कुछ सिलेक्टेड लोगों से छुपा सकते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले व्हाट्सएप को आईओएस बीटा ऐप पर फीचर की टेस्टिंग करते हुए देखा गया था, अब व्हाट्सएप के एंडऱयड वर्जन पर भी इस फीचर की टेस्टिंग को स्पॉट किया गया है।

इस बात की जानकारी Wabetainfo द्वारा सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब सिलेक्टेड कॉन्टैक्ट्स से लास्ट सीन, स्टेटस, प्रोफाइल पिक्चर और बहुत कुछ हाइड करने वाला फीचर पेश किया जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप लास्ट सीन, प्रोफाइल पिक्चर, अबाउट के लिए एक नया माई कॉन्टैक्ट को छोड़कर एक एडिशनल ऑप्शन एड होगा, जिससे आप किसी भी व्यक्ति से अपनी पर्सनल डिटेल्स को हाइड कर सकेंगे। इसे भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर, ऐप से हटा एक जरूरी फीचर

message-call-from-92-code-number-on-whatsapp-be-aware-pakistan-spam

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप अब लास्ट सीन में यूजर्स को ‘My contacts except…’ का भी ऑप्शन देने की तैयारी कर रहा है। अभी की बात करें तो वॉट्सऐप में यूजर्स को लास्ट सीन कस्टमाइज करने के तीन ऑप्शन- Everyone, My contacts और Nobody ही मिलते हैं।

How to Stop Unknown Users and Others from Adding You to WhatsApp Groups

1 नवंबर से इन 43 स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा WhatsApp

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) 1 नवंबर से पुराने स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा। दरअसल, व्हाट्सएप लगातार नए अपडेट के कारण उन पुराने फोन पर अपने सपोर्ट को बंद कर देती है जिनमें व्ह्टास्एप के नए फीचर काम नहीं करते। इसी को देखते हुए अब व्हाट्एस ने ऐलान किया है कि वह 43 पुराने स्मार्टफोन मॉडल पर काम नहीं करेगा। व्हाट्सएप सपोर्ट खत्म होने वाले जिन फोन की लिस्ट जारी हुई है, उनमें एंडरॉयड और एप्पल iOS दोनों ही मौजूद हैं। कंपनी के अनुसार Android 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 पर काम करने वाले फोन पर व्हाट्सएप 1 नवंबर से बंद हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: अब घर बैठे-बैठे बुक करें घर के लिए LPG Gas Cylinder, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज से हो जाएगा सारा काम

यदि आप उन बहुत कम उपयोगकर्ताओं में से एक हैं जो वर्तमान में इन लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने वर्जन के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आपको अपना डिवाइस अपग्रेड करना होगा। इसके अलावा एप्पल iOS 9 पर चलने वाले आईफोन पर भी इसका सपोर्ट बंद हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here