
WhatsApp की नई Terms and Privacy Policy साल की शुरूआती से ही चर्चा में है। तकरीबन 4 महीनों तक नोटिफिकेशन दिए जाने के बाद कल यानी 15 मई से ये नई ‘टर्म एंड कंडिशन’ लागू हो जाएगी और कंपनी अब तारीख को आगे बढ़ाने के मूड में बिल्कुल नही है। तमाम चर्चाओं के बीच एक यह बात भी निकल कर आ रही है कि व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी Apple की पॉलिसी से मेल नहीं खाती है और दुनियाभर में अपने सख्त नियमों के लिए पहचाने जाने वाली एप्पल, कंपनी की पॉलिसी के उल्लंघन के चलते WhatsApp को Apple App Store से हटा सकती है। व्हाट्सऐप की इन नई पॉलिसी का असर iPhone पर पड़ना तय है, और यह असर क्या होगा इसका जिक्र हमने आगे किया है।
क्या कहती है Apple App Store guidelines
एप्पल ऐप स्टोर गाइडलाइन्स के अनुसार सभी ऐप्स को अपने यूजर को वह सब प्रदान करना चाहिए जिसके लिए उन्होंने पे किया गया है और इसके लिए अतिरिक्त कार्य जैसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना, कॉन्टेक्ट अपलोड करना इत्यादि करने की जरूरत नहीं है। इसी तरह ऐप का एक्सेस का पाने के लिए या उसके फीचर्स का यूज़ करने के लिए उस ऐप को रेटिंग या रिव्यू देना, वीडियो देखना, एडवरटाईज़मेंट चलाना, ट्रेकिंग आॅन करना या किसी अन्य ऐप को डाउनलोड करना जैसे कार्यो को बिना यूजर की मर्जी के कराना एप्पल ऐप स्टोर की गाइडलाइन्स का उल्लघंन है।

क्या है WhatsApp की नई Terms and Privacy Policy
1. प्राइवेट मैसेज और कॉल पर रहेगी WhatsApp व Facebook की नज़र
कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी लागू होने के बाद व्हाट्सऐप और फेसबुक इस ऐप पर हो रही चैटिंग, निजी मैसेज और वॉयस व वीडियो कॉल को देख भी सकेंगे और पढ़ भी सकेंगे। लेकिन व्हाट्सऐप ने अपने बयान में इसे साफ तौर पर नकारा है और कहा है कि ऐप या फेसबुक दोनों ही न तो यूजर के मैसेज को देख सकते हैं और न ही कॉल को सुन सकते है। यह भी पढ़ें : आखिर नई WhatsApp Policy में क्या-क्या है शामिल
2. किस कॉन्टेक्ट से हो रही है कितनी बात, सारा ‘Call Log’ होगा सेव
चर्चा है कि व्हाट्सऐप और इसकी मालिक कंपनी फेसबुक के पास नई पॉलिसी के बाद अधिकार आ जाएगा कि ये अपने यूजर्स को पूरी ‘मैसेज एंड कॉल लॉग’ अपने पास सेव कर सकेंगे। WhatsApp ने कहा है कि इस तरह का कोई भी लॉग अपने सर्वर पर शामिल नहीं करेगी कि कौन किससे बातें करता है या कौन किसको कॉल करता है।
3. ट्रैक होगी Location
फोन में व्हाट्सऐप चलाने वाले लोग जहां-जहां जाएंगे वहां-वहां की लोकेशन व्हाट्सऐप ट्रैक करता रहेगा और कंपनी को हर वक्त पता रहेगा कि आप किस वक्त किस जगह पर थे। परंतु व्हाट्सऐप का कहना है कि WhatsApp या Facebook दोनों में कोई भी यूजर द्वारा शेयर की गई लोकेशन को नहीं देख सकते हैं। यानि उन्हें पता ही नहीं होगा कि यूजर्स किस जगह पर है। यह भी पढ़ें : WhatsApp ग्रुप में शेयर हुई आपत्तिजनक पोस्ट के लिए एडमिन नहीं जिम्मेदार
4. व्हाट्सऐप फोन के Contact फेसबुक से होंगे Share
व्हाट्सऐप पर अकाउंट बनाने और उसे चलाने के लिए फोन नंबर जरूरी है और इसके साथ ही फोनबुक यानि कॉन्टेक्ट लिस्ट का फुल एक्सेस भी व्हाट्सऐप का दिया जाता है। ऐसे में व्हाट्सऐप यूजर्स के फोन में सेव सभी नंबरों को देख और पढ़ सकती है और उन्हें फेसबुक के साथ ही शेयर कर सकती है। लेकिन यूजर्स को समझाते हुए WhatsApp ने बताया है कि यूजर्स का कोई भी कॉन्टेक्ट Facebook के साथ शेयर नहीं किया जाएगा।
5. नहीं बचेंगे Group Private
दोस्त हो, ऑफिस हो या फिर परिवार। सभी लोगों के अपने अपने ग्रुप होते हैं जिनमें गॉसिप व टाईमपास से लेकर काम की जरूरी बातें भी की जाती है। व्हाट्सऐप यूजर्स में चर्चा है कि ऐप की नई पॉलिसी में इस ग्रुप्स को सार्वजनिक किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर WhatsApp का कहना है कि ऐसा नहीं होगा और सभी तरह से ग्रुप प्राइवेट ही रहेंगे।
बहरहाल WhatsApp अपनी ओर से पूरी सफाई दे चुकी है कि उसकी नई टर्म एंड प्राइवेसी पॉलिसी में क्या शामिल है और क्या नहीं। वहीं दूसरी ओर व्हाट्सऐप ने यह भी साफ कर दिया है कि 15 मई तक इस टर्म एंड कंडिशन्स को न मानने वाले यूजर्स की व्हाट्सऐप यूज़ लिमिटेड कर दिया जाएगा और बहुत की सेवाऐं व फीचर्स उसने छीन लिए जाएंगे। इसी तरह कुछ समय बाद ऐसे यूजर्स का WhatsApp अकाउंट पूरी तरह से बंद हो जाएगा। WhatsApp की नई Terms and Privacy Policy ना मानने पर 15 मई के बाद ऐप में क्या क्या बदलाव होंगे, इसकी फुल डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)























