अब व्हाट्सऐप पर चैटिंग के साथ चलेगी यू-ट्यूब वीडियो

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/05/whatsapp-1.jpg

इंस्टेट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का यूज़ भारत में बेतहाशा किया जाता है। कुछ समय प​हले ही जहां इस ऐप ने भेजे गए ​मैसेज को डिलीट करने का फीचर जारी कर अपने यूजर्स को बड़ी राहत दी थी। वहीं अब एक बार फिर व्हाट्सऐप अपने कस्टमर्स के लिए एक बेहद ही शानदार फीचर लेकर आई है। व्हाट्सऐप के इस नए अपडेट के बाद अब चैटिंग के दौरान ही यूजर यू-ट्यूब पर आॅनलाईन वीडियो देख सकते हैं।

अब तक व्हाट्सऐप पर ​यदि कोई यू-ट्यूब लिंक भेजा जाता था तो उस लिंक पर क्लिक करने पर वह यू-ट्यूब ऐप में जाकर खुलता था। लेकिन अब इस नए अपडेट के बाद यू-ट्यूब के लिंक को सीधे व्हाट्सऐप में ही प्ले कर सकेंगे।

व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की बात करें तो यह पिक्चर इन पिक्चर सपोर्ट करता है। जैसे ही व्हाट्सऐप पर कोई यू-ट्यूब लिंक ​आएगा तो उस पर क्लिक करने से वह वीडियो वहीं प्ले होने लगेगी। यू-ट्यूब की इस विंडो को अपनी सहूलियत के हिसाब से मूव भी कर सकते हैं।

सैमसंग ने बनाई ऐसी बैटरी जो 12 मिनट में ही चार्ज कर देगी आपका स्मार्टफोन

इस शानदार फीचर के साथ ही ऐप के नए अपडेट में एक और फीचर शामिल हुआ है। पहले जहां कोई वॉयस मैसेज भेजने के लिए माइक बटन को दबाए रखना पड़ता था। वहीं अब अगर आप कोई लंबा वॉयस नोट भेज रहे हैं तो उस बटन को सिर्फ एक बार दबा कर ही आवाज रिकॉर्ड की जा सकेगी। मतलब उंगली को उस बटन पर रखना जरूरी नहीं होगा।

व्हाट्सऐप ने अपने इन दोनों ही नए फीचर्स को फिलहाल आईफोन यूजर के लिए ही जारी किया है जो आने वाले समय में एंडरॉयड स्मार्टफोन्स पर भी लागू कर दिए जाएंगे। आईफोन यूजस ​नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने व्हाट्सऐप को अपडेट कर सकते हैं तथा इन मजेदार फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।

Whatsapp iOS