इस दिन के बाद इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा Whatsapp, कहीं आपका फोन तो नहीं है शामिल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/05/whatsapp-5.jpg

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब तक का सबसे पसंदीदा मैसेजिंग ऐप है। भारत समेत पूरी दुनिया में इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या लगभग 120 करोड़ से ज्यादा है। इसी को देखते हुए व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स को एड करता रहता है। लेकिन, अब कुछ फोन के लिए व्हाट्सएप अपना सपोर्ट बंद करने वाली है।

जी, हां सुनकर आप चौंक गए होंगे। लेकिन, यह सच है। विंडोज स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब वॉट्सऐप के इन अपडेट्स को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वॉट्सएप ने अपने ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी है कि इस साल 31 दिसंबर 2019 से विंडोज फोन को सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 30 अप्रैल के बाद इन फोन में नहीं चलेगा Facebook और Instagram, क्या आपक फोन है इस लिस्ट में शामिल

वहीं, सपोर्ट बंद होने के कारण विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को वॉट्सएप द्वारा रिलीज किए जाने वाले नए फीचर, बग फिक्स और अपडेट नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप के कुछ मौजूदा फीचर्स भी विंडोज स्मार्टफोन पर अब कभी भी काम करना बंद कर सकते हैं।

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज पर काम करने वाले Lumia सीरीज के कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। हालांकि इन डिवाइसेज को एंडरॉयड फोन जैसे रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसके बाद कंपनी ने इन्हें बंद कर दिया था। हालांकि, इस समय दुनियाभर में एंडरॉड यूजर्स की संख्या 74.85 प्रतिशत है। वहीं, विंडोज की अगर बात करें तो यह केवल 0.28 प्रतिशत ही है। इसे भी पढ़ें: 11 आसान ​ट्रिक्स में जानें व्हाट्सऐप समस्या का समाधान

गौरतलब है कि व्हाट्सएप काफी समय से कोशिश कर रहा है कि वह दूसरों के मुकाबले अपने यूजर्स को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस दे। इसी के चलते यह ऐप दूसरे इंस्टैंट मैसजिंग ऐप से ज्यादा पॉप्यूलर है। कुछ समय पहले व्हाट्सएप के एंडरॉयड ऐप में डार्क मोड फीचर और फिंगरप्रिंट अनलकॉ फीचर की जानकारी सामने आई थी, जिनकी फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है।