
Why appliances catch fire : उत्तरप्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में LED TV में ब्लास्ट होने से 16 साल के एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो टीवी में हुआ ये ब्लास्ट इतना भयानक था कि घर के जिस दीवार में टीवी लगा हुआ था वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना उस वक्त की है जब वे टीवी पर फिल्म देख रहे थे। टीवी में हुए इस ब्लास्ट की जांच यूपी पुलिस कर रही है। मोबाइल फोन में ब्लास्ट की खबर आती रहती है। LED टीवी में ब्लास्ट की यह खबर काफी कम आती है। आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिसके चलते इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज (Why appliances catch fire) में आग लग सकती है।
एप्लायंसेज में आग लगने के कारण
- पुरानी और खराब वायरिंग
- ओवरलोड
- खराब तार
- शोल्डर रिपेयरिंग
- खराब कैपेसिटर
- लंबे समय तक एप्लायंसेज यूज करना
- वोल्टेज फ्लक्चुएशन
Why appliances catch fire
पुरानी और खराब वायरिंग
इलेक्ट्रिकल एप्लांयसेज में आग लगने का प्रमुख कारण घरों की पुरानी और ख़राब वायरिंग भी होती है। ऐसे में घर की वायरिंग का ख़्याल रखना ज़रूरी है। घर की लाइटिंग से लेकर एप्लायंसेज इन्हीं वायरिंग पर चलते हैं। ऐसे में पुरानी और ख़राब वायरिंग आपके पूरे घर के लिए ख़तरा हो सकता है।
ओवरलोड
एक्सटेंशन कॉर्ड ज़्यादा यूज करने से भी आग लगने का ख़तरा बढ़ जाता है। अगर टीवी, कंप्यूटर या फिर दूसरे इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज एक ही सिंगल एक्सटेंशन कॉर्ड से यूज किए जाते हैं तो इससे सॉकेट पर अत्यधिक भार पड़ता है। ओवरलोड से बिजली का यह सॉकेट काफ़ी गर्म हो जाता है। इस गर्मी से सॉकेट की वायरिंग पिघल सकती है और आग लग सकती है।
खराब तार
टीवी के अंदर की वायरिंग या फिर टीवी से जुड़ी वायर के टूटे होने से तार आपस में मिलकर गर्म हो सकते हैं। इसके साथ ही ये इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है। वायरिंग की यह आग एप्लायंसेज में विस्फोट का कारण बन सकती है। यह भी पढ़ें : बाप रे! LED TV में हुआ बम की तरह धमाका, 16 वर्षीय टीनएजर की हुई मौत
शोल्डर रिपेयरिंग
एप्लायंसेज में विस्फोट का कारण ठीक से रिपेयरिंग न करने के कारण भी हो सकता है। कंपेयरिंग के दौरान ठीक से शोल्डरिंग न करना भी आग का कारण बन सकता है। ऐसे में हमारी सलाह है कि एप्लायंसेज को किसी ट्रेंड और अच्छे टेक्निशियन से रिपेयर करवाएं, जो तारों को मिक्स न करें और ठीक से कंपेयरिंग करें।
ख़राब कैपेसिटर
इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज में छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस होते हैं। इनमें कई तरह के कैपेसिटर भी होते हैं। कैपेसिटर में इलेक्ट्रिकल चार्ज स्टोर रहता है। अगर कैपेसिटर खराब होता है तो ओवरहीट के चलते एप्लायंसेज में आग लगने का खतरा हो सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi फिर बना बम! Redmi 6A में हुआ ब्लास्ट, नींद में हो गई महिला की मौत
लंबे समय तक एप्लांसेज यूज करना
अगर आप एप्लांसेज को लंबे समय तक यूज करते हैं और उन्हें ठंडा होने नहीं देते हैं तो भी उनमें आग लगने का ख़तना होता है। ऐसे में हमें अपने इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज को लंबे समय तक ऑन नहीं रखना चाहिए।
वोल्टेज फ्लक्चुएशन
वोल्टेज फ्लक्चुएशन किसी भी इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज के लिए ख़तरनाक हो सकता है। इसके चलते एप्लायंसेज में आज लग सकती है। अगर आपके यहां वोल्टेज फ्लक्चुएशन बहुत ज़्यादा है तो आपको एप्लायंसेज इस्तेमाल करने के बाद उनका प्लग निकाल देना चाहिए।




















