Wobble One स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, दमदार कैमरा और Dimensity 7400 चिपसेट के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/wobble-one-Smartphone-india-launched-price-specifications.jpg

Indkal Technologies की Wobble ब्रांड ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Wobble One लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे मिड-प्रीमियम रेंज में AI-पावर्ड कैमरा फोन के रूप में पेश किया है। जिसमें Dolby Vision सपोर्ट, दमदार परफॉरमेंस और स्लिम डिजाइन दिया गया है। यह Amazon पर 12 दिसंबर से सेल होगा। आइए, आगे सभी खूबियां और प्राइस विस्तार से जानते हैं।

कंपनी ने Wobble One स्मार्टफोन को तीन आकर्षक कलर्स Mythic White, Eclipse Black और Odyssey Blue में लॉन्च किया है। भारत में फोन की शुरुआती कीमत 22,000 रुपये रखी गई है। यह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। जबकि फोन के 8GB+256GB और 12GB+256GB मेमोरी ऑप्शंस भी पेश किए गए हैं। जिनकी कीमत कंपनी जल्द शेयर कर सकती है। यह फोन 12 दिसंबर से Amazon पर सेल होगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Wobble One स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED पैनल मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200+ निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें 4nm-बेस्ड MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जो 2.6GHz की क्लॉक स्पीड के साथ आता है और Epic HyperEngine Gaming टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। यह Android 15 पर रन करता है। इसे Google AI के साथ ऑप्टिमाइज किया गया है। जिससे फोन की परफॉरमेंस, कैमरा और इंटरफेस और बेहतर होने का दावा किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Wobble One SmartPhone शानदार माना जा सकता है। क्योंकि इसमें 50MP Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड + Bokeh कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस लगा है। खास बात यह है कि Wobble One अपने कैमरे में Wobble Mode लेकर आया है, जिसे कंपनी ने एक AI-स्टेबलाइज्ड फोटोग्राफी फीचर के रूप में पेश किया है। वहीं, फ्रंट में 50MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी साइज कंपनी ने स्पष्ट नहीं की है, लेकिन दावा किया है कि Wobble One फोन 47 घंटे तक की कॉलिंग, 24 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक और 22 दिनों की स्टैंडबाय लाइफ दे सकता है। फोन का डिजाइन भी प्रीमियम है। यह 7.8mm की स्लिम प्रोफाइल, ग्लास बैक और अल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम के साथ उतारा गया है।

अन्य फीचर्स के रूप में Wobble One फोन में USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, Dolby Atmos सपोर्ट और स्टाइलिश AI-पावर्ड इंटरफेस दिया गया है।

Wobble One का मुकाबला इंडिया में संभावित तौर पर iQOO Z10RRealme 14T और Poco X7जैसे मिड रेंज मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि देखना होगा की नए ब्रांड को इंडियन यजर्स कितना पसंद करते हैं।

यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए बेहतर चुनाव साबित हो सकता है जो 22 हजार के बजट में AI-कैमरा फोकस्ड, अच्छे परफॉरमेंस वाले फोन की तलाश में हैं। साथ ही नए ब्रांड लेने से नहीं कतराते हैं। यदि आप भी ऐसे ग्राहकों में शामिल हैं तो इसे खरीद सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।