Exclusive : Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट का डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश कर चुकी है। वहीं Xiaomi 12X स्मार्टफोन को कंपनी ने Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया है।

Join Us icon

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, और Xiaomi 12X स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 15 मार्च को लॉन्च होना है। शाओमी होम मार्केट चीन में इन स्मार्टफोन को दिसंबर 2021 में लॉन्च कर चुका है। Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश कर चुकी है। वहीं Xiaomi 12X स्मार्टफोन को कंपनी ने Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया है। लॉन्च से ठीक पहले 91mobiles ने शाओमी के ग्लोबल मार्केट लॉन्च को तैयार Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro के प्रेस रेंडर शेयर किए हैं।

Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro का डिजाइन

Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन एक जैसे डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे। इन दोनों स्मार्टफ़ोन के फ़्रंट में पंच होल कटआउट के साथ पेश किया जाएगा। Xiaomi 12 स्मार्टफोन को फ्लैट स्क्रीन और प्रो मॉडल को कर्व एड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। ऐसा लगता है कि फोन में मैटल फ़्रेम का इस्तेमाल किया गया है।

फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा और दो रेगूलर साइज के कैमरा लेंस दिए जाएगा। फोन के बैक ग्राउंड Xiaomi के 5G का लोगो दिया गया है। इस फोन के बॉटम में Type-C पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Xiaomi 12 स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 12 स्मार्टफोन में 6.28-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 CPU प्रोसेसरके साथ पेश किया जाएगा। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno GPU दिया गया है। यह फोन 12GB तक का LPDDR5 RAM, 256GB स्टोरेज दिया गया है। शाओमी का यह फोन Android 12 OS पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है।

Xiaomi 12 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5MP टेलीफोटो लेंस दिया जगया है जो 3x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। इस फोन में 32MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, NFC, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 12 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में 6.73-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 120Hz और सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है। Xiaomi 12 की तरह ही Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 CPU दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno GPU दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 4,600mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का भारत में जोरदार धमाका, Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, NFC, Bluetooth 5.2, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। शाओमी का यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 Pro Plus 5G स्मार्टफ़ोन 67W फास्ट चार्ज, 108MP कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here