18 अप्रैल को लॉन्च होगा Xiaomi 13 Ultra, 12GB रैम और क्वाडड कैमर सेटअप से हो सकता है लैस

Xiaomi द्वारा 18 अप्रैल को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने प्रमुख स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra से पर्दा उठाएगी। इस बात की घोषणा कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कर दी है। वहीं, आपको बता दें कि इसी दिन ग्लोबल मार्केट के साथ हैंडसेट चीन में भी डेब्यू करेगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि अपने फ्लैगशिप हैंडसेट के साथ कंपनी Xiaomi Pad 6 का भी पेश करेगी। हालांकि, इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है।
Xiaomi 13 Ultra के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और यहां तक कि कीमत कई प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी है। वहीं, कुछ लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन Xiaomi का अब तक का सबसे प्रीमियम डिवाइस होगा। आइए आगे जानते हैं इस फोन के बारे में क्या कुछ सामने आया है।
Xiaomi 13 अल्ट्रा डिजाइन
- रियर पर होगा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल
- पंच-होल सेल्फी कैमरा और कर्व्ड एज से होगा लैस
फोन के डिजाइन की बात करें तो इवेंट के टीजर ने हमें कैमरा मॉड्यूल की एक झलक दिखाई दी है। इससे साफ है फोन के रियर पर थोड़ा बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा जो चार सेंसर से लैस हो सकता है। इशके अलावा डिवाइस के लीक हुए रेंडर की मानें तो यह पंच-होल सेल्फी कैमरा और कर्व्ड एज से लैस होगा। वहीं, स्मार्टफोन को व्हाइट सिरेमिक और ब्लैक लेदर फिनिश के दो कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।
Xiaomi 13 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
6.7-इंच 2K AMOLED डिसप्ले
स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट
512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज
अफवाहों की मानें तो Xiaomi 13 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच 2K AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसे से लैस हो सकता है। इतना ही नहीं फोन में 16GB तक रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिल सकती है। लीक्स यह भी सुझाव देते हैं कि Xiaomi 13 Ultra शीर्ष पर MIUI 14 के साथ Android 13 OS कार्य करेगा।
50MP Sony IMX989 सेंसर
4,900mAh की बैटरी
लॉन्च की घोषणा ने यह भी पुष्टि हो गई है कि Xiaomi 13 Ultra में Leica- ब्रांडेड कैमरा लेंस होंगे। वहीं, खबरों की मानें तो फोन में 50MP Sony IMX989 सेंसर और तीन और 50MP सेंसर के साथ एक क्वाड-कैमरा सेटअप हो सकता है। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 32MP कैमरा होने की अफवाह है। Xiaomi 13 Ultra के अधिक लीक हुए स्पेसिफिकेशंस में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 4,900mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।
Xiaomi 13 Ultra की कीमत (संभावित)
तीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च
89,500 रुपये तक होगी कीमत
कई लीक और अफवाहों की मानें तो Xiaomi 13 Ultra को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस को CNY 2,699 (75,100 रुपये) से शुरू होकर CNY 7,499 (89,500 रुपये) तक जा सकता है। यह कीमत अलग-अलग बाजार में बदल सकती है।