Xiaomi 14 फोन 3सी साइट पर हुआ लिस्ट, Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक में आए सामने

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi 14 सीरीज में तीन डिवाइस पेश किए जा सकते हैं।
  • Xiaomi 14 सर्टिफिकेशन साइट 3C पर सामने आया है।
  • Xiaomi 14 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है।

Xiaomi 14 Series आने वाले नवंबर में घरेलू बाजार चीन में लॉन्च की जा सकती है। इसमें Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra जैसे तीन डिवाइस पेश किए जा सकते हैं। इसी बीच सर्टिफिकेशन साइट 3C पर सामान्य मॉडल स्पॉट किया गया है। साथ ही अल्ट्रा वैरियंट के स्पेसिफिकेशंस टिपस्टर द्वारा सामने आए हैं। आइए, आगे आपको मोबाइल लिस्टिंग और फीचर्स की डिटेल देते हैं।

Xiaomi 14 3C लिस्टिंग

  • Xiaomi 14 3सी वेबसाइट पर 23127PN0CC मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
  • 3C लिस्टिंग में बड़ी बात यह सामने आई है कि डिवाइस 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G तकनीक दी जाएगी।
  • बता दें कि इससे पहले Xiaomi 13 केवल 67W फास्ट चार्जिंग से लैस था। यानी नए मोबाइल में यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
  • इससे ये भी साफ हो गया है की Xiaomi 14 सीरीज का लॉन्च अब कुछ महीने ही दूर है।

xiaomi 14 3c listing

Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशन को शेयर किया है।
  • बताया गया है कि मोबाइल में 1-इंच Sony LYT900 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है।
  • प्राइमरी लेंस के साथ तीन 50MP के लेंस लगाए जा सकते हैं। जिनमें से दो में 3x और 5x ज़ूम की सुविधा मिल सकती है। जबकि एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस का काम कर सकता है।
  • टिपस्टर ने शेयर किया है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट उपयोग हो सकता है।
  • इसके अलावा फोन का डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ 2K क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन प्रदान कर सकता है।

Xiaomi 14 सीरीज के स्पेसिफिकेशन (संभावित)

  • Xiaomi 14 सीरीज़ के स्मार्टफोंस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि सामान्य बेस मॉडल लो प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है।
  • स्टोरेज के मामले में Xiaomi 14 सीरीज़ मोबाइल्स में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल दिया जा सकता है।
  • सीरीज के Xiaomi 14 में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 4,860mAh की बैटरी दी जा सकती है। प्रो और अल्ट्रा मॉडल में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।
  • Xiaomi 14 सीरीज के प्रो और अल्ट्रा में 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है।
  • यह स्मार्टफोंस एंड्रॉइड 14 पर आधारित MIUI 15 पर काम कर सकते हैं।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here