Xiaomi 15 Ultra 27 फरवरी को होगा लॉन्च, साथ में आएगी Xiaomi SUV7 Ultra इलेक्ट्रिक कार

Join Us icon

शाओमी ने बीते साल अपनी नंबर सीरीज के तहत Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro को लॉन्च किया था जो ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए थे। वहीं आज कंपनी ने इसी सीरीज के अल्ट्रा मॉडल की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि Xiaomi 15 Ultra 27 फरवरी को लॉन्च होगा। इसी दिन Xiaomi SUV7 Ultra electric car भी मार्केट में उतारी जाएगी।

Xiaomi 15 Ultra लॉन्च डेट

शाओमी 15 अल्ट्रा 27 फरवरी को चीन में लॉन्च होगा। यह मोबाइल सबसे पहले ब्रांड ही होम मार्केट चाइना में लाया जाएगा जो बाद में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) के मंच से बाकी बाजारों में दस्तक देगा। 27 फरवरी को पेश किए जाने के बाद एमडब्ल्यूसी में 2 मार्च को Xiaomi 15 Ultra ग्लोबली लॉन्च होगा। रोचक बात यह है कि शाओमी 15 अल्ट्रा के साथ ही कंपनी अपनी शाओमी एसयूवी7 अल्ट्रा इले​क्ट्रिक कार भी 27 फरवरी को लॉन्च करेगी।

Xiaomi 15 Ultra स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.8″ 2K AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • 32MP Front Camera
  • 200MP+50MP+50MP+50MP Back Camera
  • 90W wired + 50W wireless charge
  • 6,000mAh Battery

कैमरा

शाओमी 15 अल्ट्रा का कैमरा कमाल होगा। सामने आए लीक में अनुमान जताया गया है कि यह मोबाइल फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें तीन 50MP लेंस दिए जा सकते हैं।

इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है जो LYT900 लेंस होगा। इसके साथ 200 मेगापिक्सल Periscope सेंसर, 50 मेगापिक्सल IMX858 Telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide लेंस दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 4.3x ऑप्टिकल जूम की क्षमता से लैस हो सकता है।

परफॉर्मेंस

Xiaomi 15 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसे क्वालकॉम के सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लाया जा सकता है। यह 8-कोर प्रोसेसर 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU मिलने की उम्मीद है। लीक की मानें तो शाओमी 15 अल्ट्रा LPDDR5x RAM और UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करेगा तथा इसे लेटेस्ट Android 15 के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए शाओमी 15 अल्ट्रा 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन 90वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा जिसके साथ 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। फोन में यूएसबी टाईप-सी3.2 पोर्ट देखने को मिल सकता है।

डिस्प्ले

शाओमी 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन को 2के रेजोल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसका साईज़ 6.8-इंच होने की उम्मीद है। लीक के अनुसार यह एमोलेड पैनल पर बनी LTPO स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं इस फोन में Ultrasonic In-display फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

अन्य फीचर्स

लीक की मानें तो शाओमी 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आएगा। यह इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगी। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक में कहा गया है कि यह मोबाइल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आएगा।

Xiaomi 15 Ultra Price
Rs. 99,990
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here