
अक्टूबर में चीन में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के बड़े मॉडल Xiaomi 15 Ultra को लॉन्च कर सकती है। यह इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Xiaomi 14 Ultra का सक्सेसर होगा। बता दें कि पेश होने से पहले Xiaomi का आगामी फोन BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। जिसे अल्ट्रा मॉडल माना जा रहा है। यानी भारत में इसकी एंट्री जल्द हो सकती है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग और संभावित खूबियों को विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 15 Ultra बीआईएस लिस्टिंग
- मॉडल नंबर 25010PN30I वाले नए Xiaomi फोन को BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। मॉडल नंबर के अंत में ‘I’ का मतलब भारत के लिए हो सकता है।
- लिस्टिंग में फोन के मार्केटिंग नेम का जिक्र नहीं है, लेकिन इसी मॉडल नंबर को पहले IMEI डेटाबेस पर ‘Xiaomi 15 Ultra‘ मार्केटिंग नेम के साथ लिस्ट किया गया था।
- फोन को इस महीने की शुरुआत में चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था और लिस्टिंग ने 90W अधिकतम फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि की थी।
- BIS लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं है, लेकिन यह संकेत है कि भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Xiaomi 15 Ultra में Xiaomi 14 Ultra जैसा ही डिस्प्ले साइज होने की उम्मीद है। पूर्व मॉडल में 1,440×3,200 पिक्सल रिजल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.73-इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
- प्रोसेसर: हैंडसेट को आजकल के ज्यादातर फ्लैगशिप की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
- बैटरी: पहले की अफवाहों से संकेत मिलता है कि फोन 5,450mAh और 5,800mAh सेल के बीच की बैटरी साइज के साथ आ सकता है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी हो सकते हैं।
- कैमरा: Xiaomi 15 Ultra में f/1.6 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का Samsung ISOCELL JN5 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस हो सकता है।
पूर्व लीक हुए रेंडर में Xiaomi 15 Ultra फोन में Xiaomi 14 Ultra जैसा ही एक बड़ा गोलाकार मॉड्यूल देखा गया था लेकिन प्लेसमेंट अलग हो सकता है। फोन को ब्लैक और वाइट कलर में देखा गया था। वहीं, लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो अभी जानकारी साफ नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी घोषणा फरवरी में चीन में हो सकती है। इसके बाद ग्लोबल और इंडिया लॉन्च हो सकता है।




















