Xiaomi 15 Ultra फोन MWC 2025 में ग्लोबली हो सकता है लॉन्च, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi 15 Ultra के अगले महीने चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • यह अपकमिंग मोबाइल MWC 2025 में लॉन्च हो सकता है।
  • स्मार्टफोन Xiaomi 15 सीरीज का सबसे प्रीमियम और महंगा मॉडल होगा।

Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च की चर्चा काफी समय से चल रही है, क्योंकि यह फोन सबसे पहले चीन में आएगा। अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन हम मार्च में होने वाले MWC 2025 में 15 Ultra का ग्लोबल लॉन्च भी देख सकते हैं। बता दें कि Xiaomi ने पहले ही अपने MWC 2025 इवेंट की घोषणा कर दी है, जो “कनेक्टेड इंटेलिजेंस” पर केंद्रित होगा। आइए, आगे आगामी फ्लैगशिप मोबाइल की डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 15 Ultra का ग्लोबल लॉन्च डिटेल्स (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर आए पोस्ट के अनुसार Xiaomi 15 Ultra फरवरी के अंत में चीन में लॉन्च होगा। इसका ग्लोबल लॉन्च कुछ समय बाद MWC 2025 में होगा। जो मार्च की शुरुआत में बार्सिलोना, स्पेन में होना है।
  • यह Xiaomi 14 Ultra जैसा ही लॉन्च पैटर्न होगा, जिसने MWC 2024 में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी।
  • सटीक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन MWC 2025 3 से 6 मार्च के बीच होने वाला है।
  • Xiaomi 15 Ultra को BIS पर देखा गया था, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि फोन जल्द ही भारत में आएगा।

Xiaomi 15 Ultra की डिटेल्स (संभावित)

Xiaomi 15 Ultra के बारे में कई लीक्स सामने आए हैं जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

  • Xiaomi 15 Ultra में 50MP का Samsung ISOCELL JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का टेलीफ़ोटो कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होने की संभावना है।
  • इसमें 10cm की फोकसिंग दूरी वाला मैक्रो कैमरा भी होने की बात सामने आई है।
  • Xiaomi 14 Ultra की तरह, नए मॉडल में भी 6.73-इंच का LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  • नए फ्लैगशिप में संभवतः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। यह Xiaomi 14 Ultra के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का अपग्रेड साबित होगा।

Xiaomi 15 Ultra का भारत में लॉन्च ग्लोबल डेब्यू के ठीक बाद होने की उम्मीद है। बताते चलें कि पूर्व मॉडल Xiaomi 14 Ultra को मार्च 2024 में भारत में 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here