7500mAh बैटरी के साथ आ सकता है Xiaomi 16 Pro Max, लीक हुई जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/xiaomi-16-pro-max-battery-details-leaked.jpg
Highlights

Xiaomi अगली पीढ़ी की फ्लैगशिप नंबर 16 सीरीज को आने वाले कुछ महीनों में बाजार लेकर आ सकता है। इसमें Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Ultra आने की उम्मीद थी लेकिन अब नए लीक में Xiaomi 16 Pro Max फोन भी पेश होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस श्रृंखला में 16 Pro Max सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस बन सकता है। यह जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo साइट पर दी हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Xiaomi 16 Pro Max बैटरी डिटेल्स (लीक)

Xiaomi 16 Pro Max स्पेसिफिकेशंस (लीक)

चिपसेट

सीरीज के सभी मॉडल की तरह Xiaomi 16 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जाने की उम्मीद है, जो आने वाले अक्टूबर में बाजार में एंट्री ले सकता है। यह चिपसेट न केवल हाई-एंड परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा बल्कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी शानदार अनुभव देगा।

कैमरा

लीक में यह भी सामने आया है कि Xiaomi 16 Pro Max में बड़ा कैमरा बंप देखने को मिल सकता है। जिसमें सेकेंडरी डिस्प्ले भी हो सकता है।

Xiaomi 16 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

Xiaomi 16 सीरीज को साल 2025 के अंत तक पेश किए जाने की बात सामने आई है। इस लाइनअप में Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro, Xiaomi 16 Ultra और Xiaomi 16 Pro Max वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। उम्मीद यह भी है कि सबसे पहले ब्रांड बेस और प्रो मॉडल को ला सकती है जिसके बाद अल्ट्रा और प्रो मैक्स वैरियंट आ सकते हैं।(सोर्स

Xiaomi 15 Pro स्पेसिफिकेशंस

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors