
Xiaomi अपनी नंबर सीरीज के अगले मोबाइल्स पर काम कर रहा है। इसमें Xiaomi 16 बेस मॉडल होगा। जबकि अन्य मोबाइल्स Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Pro Mini नाम से आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीरीज सबसे पहले चीन में सितंबर 2025 में लॉन्च की जा सकती है। इसके बाद ग्लोबल और इंडियन मार्केट में एंट्री अगले साल की पहली तिमाही में हो सकती है। हालांकि अभी इनके आने में कुछ महीने बाकि है इससे पहले स्टैंडर्ट मॉडल को एक्सपर्टपिक ने EEC साइट पर स्पॉट किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 16 EEC लिस्टिंग
- एक नया Xiaomi स्मार्टफोन मॉडल नंबर 25113PN0EG के साथ यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है।
- माना जा रहा है कि यही डिवाइस ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 16 नाम से पेश किया जाएगा।
- इस डिवाइस को पहले IMEI डेटाबेस में भी स्पॉट किया जा चुका है।
- चीन और भारत में इसके वेरिएंट्स के मॉडल नंबर क्रमशः 25113PN0EC और 25113PN0EI हो सकते हैं।

Xiaomi 16 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 16 में 6.3-इंच का RGB OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जो 2K रिजॉल्यूशन प्रदान कर सकता है।
- चिपसेट: परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 16 में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- बैटरी: फोन में करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम मानी जा रही है।
- कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक के अनुसार यह डिवाइस काफी दमदार हो सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा में 50MP का प्राइमरी सेंसर (1/1.3-इंच), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है।
- ओएस: सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस HyperOS 3.0 पर बेस्ड Android 16 पर रन कर सकता है।
Xiaomi 16 ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
Xiaomi 16 को लेकर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे कंपनी Xiaomi 16 Ultra के साथ 2026 की पहली तिमाही में ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अब तक कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन लगातार लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग आने से जल्द मोबाइल्स के आने का संकेत मिल रहे हैं।










