Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max होंगे 23 सितंबर को लॉन्च, पावरफुल फोन में जानें क्या मिलेगा खास

Join Us icon

शाओमी के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन आ रहे हैं। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इसी सप्ताह अपनी नई नंबर सीरीज के प्रो मॉडल्स पेश करेगी जिनमें Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल होंगे। शाओमी 18 प्रो सीरीज को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में दस्तक देगी। सीरीज लॉन्च डेट और सीरीज में शामिल होने वाले हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप मोबाइल फोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 18 Pro series लॉन्च डेट

कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि शाओमी 18 प्रो सीरीज 23 सितंबर को लॉन्च होगी। यह लॉन्च ईवेंट चाइना में आयोजित होगा। स्थानिय समयानुसार 23 सितंबर की शाम 7 बजे Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को टेक मंच पर पेश किया जाएगा और मोबाइल फोंस की कीमत व फुल स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। यह टाइम इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी की ऑफिशियल चाइना वेबसाइट पर यह लॉन्च ईवेंट लाइव स्ट्रीम होगा।

xiaomi-18-pro-series-confirmed-september-launch-new-rear-screen

Xiaomi 18 Pro series स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि सीरीज में शामिल होने वाले दोनों स्मार्टफोन यानी Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में 2nm चिप दी जाएगी। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस चिपसेट का नाम रिवील नहीं किया गया है लेकिन तकरीबन पुख्ता ही माना जा सकता है कि यह नए शाओमी स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर पर लॉन्च होंगे।

बताते चलें कि Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट को अभी तक क्वालकॉम द्वारा अनाउंस नहीं किया गया है। इसी सप्ताह 22 सितंबर को इस प्रोसेसर को मार्केट में उतारा जाएगा। यानी कहा जा सकता है कि शाओमी 18 प्रो और शाओमी 18 प्रो मैक्स स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 6 प्रोसेसर पर काम करने वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन बनेंगे।

Xiaomi 18 Pro

पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही इन दोनों अपकमिंग शाओमी स्मार्टफोंस में कंपनी Leica camera सिस्टम देगी। दोनों मोबाइल फोंस में 200MP + 200MP रियर कैमरा सेंसर लगाए गए हैं जिनमें एक periscope telephoto सेंसर भी शामिल होगा। Xiaomi का कहना है कि कंपनी की नंबर सीरीज में पहली बार मोस्ट एडवांस लेईका कैमरा सेटअप फिट किया गया है।

खबर में लगी फोटोज़ को देखकर आप समझ ही चुके होंगे कि शाओमी 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में कंपनी ने रियर पैनल पर भी डिस्प्ले लगाई है। इस सेेकेंडरी स्क्रीन पर नोटिफिकेशन्स व घड़ी के अलावा टेक्स्ट रिप्लाई भी किए जा सकेंगे और बैक स्क्रीन में खुद को देखकर रियर कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकेगी। वहीं मोबाइल की मेन डिस्प्ले के लिए कंपनी ने M11 लाइट एमिटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। फोन स्क्रीन में सिर्फ 0.99mm थिक बेजल्स मिलेंगे।

ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि पावर बैकअप के लिए Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन को 7000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं सीरीज के बड़े मॉडल यानी Xiaomi 18 Pro Max में 8500mAh बैटरी दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन फास्ट वायर्ड और फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेंगे। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि इन अपकमिंग 5जी फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here