Xiaomi 17 स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon Summit में हुआ शोकेस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/xiaomi-17-india-launch-confirmed.jpg

शाओमी ने बीते दिन ही अपनी नई Xiaomi 17 सीरीज चीन में पेश की है। इसमें Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max जैसे तीन तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। वहीं, अब इस लाइनअप की भारत में भी एंट्री कंफर्म हो गई है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों मॉडल्स आएंगे या नहीं लेकिन इस ऐलान से भारतीय ग्राहकों को आने वाले कुछ हफ्तों में नए फ्लैगशिप ऑप्शंस मिलना तय हो चुका है। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से देते हैं।

यह लेटेस्ट अपडेट Xiaomi India के CMO ने दिया है, जिन्होंने Snapdragon Summit के दौरान Xiaomi 17 मॉडल को दिखाया है। बता दें कि इस इवेंट में क्वालकॉम के अब तक के सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर की घोषणा हुई है। जो Xiaomi 17 सीरीज में भी मौजूद है। इस जानकारी से साफ है कि भारत में जल्द ही Xiaomi 17 सीरीज आ रही है।

फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में सिर्फ Xiaomi 17 मॉडल आएगा या फिर प्रो और मैक्स भी आ सकते हैं यदि ब्रांड के पिछले पैटर्न को देखें तो बेस मॉडल के साथ अल्ट्रा आया था। इसलिए केवल 17 और अल्ट्रा भी लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है। इसलिए हमे इसके लिए इंतजार करना होगा। तो चलिए आगे Xiaomi 17 स्मार्टफोन की खूबियां जानते हैं क्योंकि संभावना है कि भारत में भी चीन वाले डिवाइस की तरह ही स्पेक्स मिल सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17 फोन में 6.3 इंच अल्ट्रा-नैरो इक्विलैटरल सुपर-सनलाइट डिस्प्ले है इस पर 3500निट्स तक की ब्राइटनेस और 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह डिवाइस सिर्फ 8.06mm पतला और 191 ग्राम वजन वाला है। इसमें IP68-69 रेटिंग मिलती है जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है।

परफॉरमेंस के लिए यह डिवाइस क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट (3nm) पर काम करता है। जिसमें ऑल-बिग-कोर CPU आर्किटेक्चर है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी मिलती है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के मामले में डिवाइस Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर रन करता है। जो AI, स्मूद कनेक्टिविटी और कई दमदार फीचर्स के सपोर्ट से लैस है।

Xiaomi 17 में 50MP Leica ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें पांच फोकल लेंथ (0.7X – f/2.4, 1X – f/1.67, 2X – f/1.67, 2.6X – f/2.0, 5X – f/2.0) का सपोर्ट है। इसमें Leica ऑप्टिक्स सुमिलक्स हाई-स्पीड लेंस और नया Light Hunter 950 इमेज सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 50MP अल्ट्रा-सेंसिटिव सेल्फी कैमरा दिया गया है जो ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर के साथ आया है।

Xiaomi 17 स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बढ़िया फ्लैगशिप ऑप्शन साबित हो सकता है जो पावरफुल प्रोसेसर, हाई-क्वालिटी कैमरा और बड़ी बैटरी पसंद करते हैं। इसकी कीमत भी सेगमेंट में ग्राहकों को अच्छी लग सकती है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25, OnePlus 13 और iQOO 13 जैसे मॉडल्स से मुकाबला कर सकता है। यदि आप आने वाले कुछ हफ्तों में नया डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है। हम अन्य कोई भी अपडेट आते ही आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।