
Xiaomi की नंबर से जुड़ी T-सीरीज आमतौर पर हर साल सितंबर में आती है, लेकिन इस बार कंपनी अपने शेड्यूल में बदलाव कर सकती है। नई लीक रिपोर्ट के अनुसार आगामी Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को मई में पेश किया जा सकता है। जो कि सामान्य लॉन्च टाइमलाइन से करीब चार महीने पहले हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह फोंस मिड रेंज में ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। आइए, जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
लीक के अनुसार Xiaomi 17T का मॉडल नंबर 2602DPT53G और Xiaomi 17T Pro का मॉडल नंबर 2602EPTC0G हो सकता है। इंटरनली इन दोनों डिवाइसेज को क्रमशः “Chagall” और “Warhol” कोडनेम दिए गए हैं। प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। जबकि 17T Pro में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 दिया जा सकता है। हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टैंडर्ड मॉडल में Dimensity 9400 चिपसेट भी देखने को मिल सकता है, जिससे प्रोसेसर को लेकर अभी असल जानकारी का वेट करना होगा।
अगर Dimensity 9500 वाला वैरियंट आता है, तो Xiaomi 17T Pro लगभग फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस दे सकता है। जबकि स्टैंडर्ड Xiaomi 17T अच्छी परफॉरमेंस वाला मिड-रेंज मॉडल हो सकता है।
बैटरी के मामले में इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। पूर्व की Xiaomi 15T series की तुलना में दोनों आगामी डिवाइस में बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। बताया गया है कि Xiaomi 17T में 6,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जो 15T की 5,500mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड होगा। इससे बैटरी लाइफ को आगे रखने वाले ग्राहकों को फायदा मिल सकता है।
कैमरा फीचर्स में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 17T में अपने पूर्व मॉडल जैसा ही कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Xiaomi की T-सीरीज ग्लोबल मार्केट में आती रही है। इसलिए इंडिया में आने की उम्मीद नहीं है।
लीक जानकारी के आधार पर Xiaomi 17T Pro उन ग्राहकों को लुभा कर सकता है जो कम कीमत में फ्लैगशिप परफॉरमेंस चाहते हैं। वहीं, स्टैंडर्ड Xiaomi 17T उन के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है जो बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉरमेंस सहित प्रो से कम दाम में विकल्प देख रहे हैं। हमें आने वाले हफ्तों में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इसलिए अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।









