Xiaomi 17T की बैटरी और चार्जिंग स्पीड हुई लीक! देखें क्या होगी इस फोन की पावर

Join Us icon

शाओमी 17 सीरीज के तहत अभी तक तीन स्मार्टफोन Xiaomi 17 Pro, 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra चीन में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं अब खबर आ रही है कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल Xiaomi 17T भी जोड़ने जा रही है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi 15T का सक्सेसर बनकर आएगा जिसमें एडवांस कैमरा और बड़ी बैटरी मिलेगी। लीक हुई शाओमी 17टी की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 17T से जुड़े लीक में दावा किया गया है कि यह मोबाइल नए HyperOS पर पेश किया जाएगा। इस फोन का कोडनेम ‘P12A’ बताया गया है। लीक में फोन की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्मार्टफोन तगड़ी 6,500mAh battery पर लाया जा सकता है जिसके साथ ही 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। याद दिला दें कि Xiaomi 15T 5500mAh बैटरी पर आया था। यानी अपकमिंग शाओमी 17टी में बड़ी अपग्रेड मिलेगी।

शाओमी 17टी के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर OmniVision OV50E मेन सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ OmniVision OV13B अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और Samsung ISOCELL JN5 टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर Samsung ISOCELL S5KKDS selfie सेंसर देखने को मिल सकता है।

लीक में कैमरा सेंसर डिटेल्स तो सामने आई है लेकिन लेंस मेगापिक्सल की जानकारी नहीं मिली है। अगर शाओमी 15टी पर नजर डालें तो इस फोन में 50MP Light Fusion 800 मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल telephoto लेंस और 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया था। हो सकता है कि Xiaomi 17T 200MP कैमरा पर लॉन्च कर दिया जाए।

परफॉर्मेंस पावर की बात करें तो लीक के अनुसार अपकमिंग Xiaomi 17T स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। कुछ ही दिनों पहले Redmi Turbo 5 Max इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं बता दें कि अभी तक इंडिया में कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट नहीं लाया गया है।

Xiaomi 17 की बात करें तो यह स्मार्टफोन चाइना में क्वालकॉम के Snapdragon 8 Extreme Edition चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। इसमें 6.3-इंच OLED स्क्रीन दी गई है जो M10 ल्यूमिनस मटेरियल पर बनी है। इसपर 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 3500निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिल जाता है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला स्मार्टफोन है।

Xiaomi 17 Pro Max

फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.67 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ Samsung JN5 टेलीफोटो सेंसर और OV50M अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए शाओमी 17 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here