Xiaomi 17T की भारत में पहली सेल शुरू, 5,000 रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रहा Leica कैमरा वाला फोन

Join Us icon

Xiaomi का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T आज पहली बार भारत में सेल के होने वाला है। कंपनी ने पिछले हफ्ते इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। खास बात यह है कि Xiaomi की ‘T’ सीरीज ने लंबे समय बाद भारत में वापसी की है। इससे पहले कंपनी ने Mi 11T को भारतीय बाजार में पेश किया था। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 17T कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 17T की भारत में शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं, इसका 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल 64,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से Amazon, Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे Violet, Black और Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक HDFC Bank, SBI Card, ICICI Bank और American Express कार्ड के जरिए फोन लेने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

Xiaomi ग्राहकों को 18 महीने तक का no-cost EMI ऑप्शन, zero down payment और assured buyback scheme भी ऑफर कर रही है, जिसमें एक साल बाद फोन की 60 प्रतिशत तक value retention का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को complimentary Spotify Premium, YouTube Premium और Google AI Pro subscription भी मिल सकता है।

Xiaomi 17T स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 17T में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2756 x 1268 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले HDR10+, Dolby Vision और 3,500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

ब्रांड ने Xiaomi 17T में विजन केयर टेक्नोलॉजी दी है, जिसे मेडिकल रिसर्च के आधार पर तैयार किया गया है। इसके साथ ही इसे TÜV रीनलैंड इंटेलिजेंट आई केयर सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Xiaomi 17T कैमरा है खास

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें Light Fusion 800 सेंसर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 17T फोन में Leica Authentic और Leica Vibrant जैसे खास फोटोग्राफी मोड भी दिए गए हैं। इसके अलावा 120x AI Zoom, RAW सपोर्ट, Pro Mode और 4K HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।

Xiaomi 17T परफॉरमेंस, बैटरी और अन्य खूबियां 

परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। यह स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, हैवी उपयोग के दौरान फोन को कूल रखने के लिए Xiaomi 3D IceLoop cooling system भी दिया गया है।

xiaomi-17t-first-sale-india-price-offers-specifications

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17T में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 67W HyperCharge और 50W PPS charging सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। अन्य फीचर्स के रूप में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस, हाई-रेस ऑडियो, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, IP68 रेटिंग और USB टाइप-C ऑडियो इंटरफेस जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

यदि आप तगड़े फीचर्स के साथ बढ़िया कैमरे वाला फोन देख रहे हैं तो Xiaomi 17T दमदार विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसी ही और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


Xiaomi 17T Price
Rs. 59,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here