
Xiaomi 11 मार्च को भारत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च करने वाला है। इन स्मार्टफोंस को चीन और ग्लोबली पहले ही उतारा जा चुका है। इसी बीच रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी पहली बार अपनी T-सीरीज को भी भारत ला सकती है। इसमें Xiaomi 17T पेश हो सकता है। आइए, आगे इस मॉडल की डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार Xiaomi 17T को अप्रैल के अंत या मई में भारत में पेश किया जा सकता है। यह सीरीज प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों को लुभा सकता है। इस लाइनअप में दो मॉडल Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों डिवाइस भारत में लॉन्च होंगे या नहीं।
I also heard from the same source that the Xiaomi 17T will launch in India at the end of April or in May. 🇮🇳 https://t.co/3dJvBBfJmc
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 4, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T सीरीज में Leica ऑप्टिक्स के साथ 50MP + 12MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बेस 17T में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं, Xiaomi 17T Pro में Dimensity 9500 चिपसेट, 8,500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि Xiaomi 17T Pro, अपकमिंग Redmi K90 Ultra पर आधारित हो सकता है, जिसे चीन में अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो 17T Pro में 6.8-इंच OLED 1.5K डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, बिल्ट-इन कूलिंग फैन और मेटल फ्रेम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इन स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह डिवाइस परफॉरमेंस फ्लैगशिप के तौर पर आ सकता है।
कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार Xiaomi 17 की कीमत भारत में 1 लाख से ज्यादा रखी जा सकती है, जबकि Xiaomi 17 Ultra करीब 1.4 लाख रुपये तक का हो सकता है। यानी पिछले साल के फोंस से यह ज्यादा महंगे होंगे। क्योंकि Xiaomi 15 को भारत में 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
इनका मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद OPPO Find X9 और Vivo X300 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोंस से हो सकता है। जो ग्राहक प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं वे Xiaomi 17T के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। वहीं, और ज्यादा दमदार फीचर्स चाहें तो Xiaomi 17T Pro के लिए भी रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर टेक खबरें पढ़ते रहें।











