Xiaomi 18 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च आया करीब, दो मॉडल EEC सर्टिफिकेशन पर हुए स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/xiaomi-18-design-specifications-leak.jpg

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। क्योंकि इसके दो मॉडल्स ग्लोबल लिस्टिंग में नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi सितंबर में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने वाली पहली कंपनी बन सकती है। इस लाइनअप में Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल होने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि पिछली जनरेशन के मुकाबले इस बार ग्लोबल मॉडल्स जल्दी आ सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

ग्लोबल Xiaomi 18 सीरीज को मिला पहला सर्टिफिकेशन

Xiaomi 18 सीरीज के दो स्मार्टफोन 2609BPN61G और 2611FPNFAG यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए हैं। इससे लगता है कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में इन डिवाइस को जल्द लॉन्च कर सकती है। बता दें कि दोनों मॉडल इससे पहले IMEI डेटाबेस में भी देखे जा चुके हैं। हालांकि, IMEI लिस्टिंग में इनके आधिकारिक मार्केटिंग नेम की पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 2611FPNFAG मॉडल को स्टैंडर्ड Xiaomi 18 माना जा रहा है। जबकि 2609BPN61G के Xiaomi 18 Pro Max होने की संभावना है। वहीं, ऐसी भी उम्मीद है कि Xiaomi 18 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

Xiaomi आमतौर पर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को पहले चीन में लॉन्च करती आई है। इसके कुछ महीनों बाद ग्लोबल मार्केट में एंट्री की जाती है। हालांकि, Xiaomi 18 सीरीज के साथ कंपनी इस पैटर्न में बदलाव कर सकती है। क्योंकि नए सर्टिफिकेशन में आने से इस बार ग्लोबल लॉन्च पहले की तुलना में जल्द हो सकता है।

लाइनअप के Xiaomi 18 Ultra को लेकर भी जानकारी सामने आई है। दावा किया गया है कि पिछले साल Xiaomi 17 Ultra को दिसंबर में पेश किया गया था, लेकिन नई रिपोर्ट्स के अनुसार 18 Ultra को कंपनी ने कथित तौर पर कैंसल कर दिया है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Xiaomi अगस्त में Xiaomi 18 Fold नाम से नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन Galaxy Z Fold 8 की तरह वाइड फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकता है। हालांकि, 18 Fold के चीन तक ही सीमित रहने की बात कही गई है। इसके अलावा, कंपनी जल्द ही चीन में Xiaomi Pad 8s Pro को भी लॉन्च कर सकती है।

यदि आप आने वाले महीनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Xiaomi 18 सीरीज आपके लिए बढ़िए विलल्प हो सकती है। इसमें मिलने वाले फीचर्स पूर्व के मॉडल्स से ज्यादा अच्छा अनुभव देंगे। इसलिए आप इन फोंस का वेट कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।