Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन बन सकता है Xiaomi 18! मिल सकते हैं दो 200MP Camera

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/xiaomi-18-snapdragon-8-elite-gen-6.jpg

शाओमी का फ्लैगशिप फोन Xiaomi 18 लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। अभी ब्रांड की ओर से हालांकि इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह स्मार्टफोन जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। शाओमी 18 सबसे पहले चीन में पेश होगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में उतारा जाएगा। Xiaomi 18 दुनिया का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर वाला फोन बन सकता है। इसकी पूरी डिटेल आप आगे लीक बेस्ड न्यूज में पढ़ सकते हैं।

Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर

स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 6 क्वालकॉम द्वारा लाया जाने वाला सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट होगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी यह प्रोसेसर अनाउंस नहीं किया गया है लेकिन लीक की मानें तो Xiaomi 18 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे इस चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

Snapdragon 8 Elite Gen 6 को 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर बताया जा रहा है जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 5 गीगाहर्ट्ज़ तक जा सकेगी। चर्चा है कि यह क्वालकॉम चिपसेट LPDDR6 RAM + UFS 5.0 Storage टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा जो अल्ट्राफास्ट मेमोरी एक्सेस के साथ ही स्मूथ और लैगफ्री मल्टीटास्किंग कर सकेगा।

चर्चा है कि Xiaomi 18 के अलावा क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 6 पर Samsung Galaxy S27 series और OnePlus 16 को भी लाया जा सकता है। बहरहाल उम्मीद है कि इस प्रोसेसर की घोषणा कंपनी अगस्त के अंत या सितंबर के शुरुआती दिनों में कर सकती है।

Xiaomi 18 स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी 18 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल 6.4 इंच की 2K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लेट सर्फेस वाली डिस्प्ले बताई जा रही है जो OLED पैनल पर बनी होगी। इस मोबाइल में LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है और स्क्रीन के चारों ओर बेहद ही नैरो बेजल्स दिए जा सकते हैं। मोबाइल को अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 5G फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह डुअल 200MP Camera वाला फोन होगा। फोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 200 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 200 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिल सकता है।

Xiaomi 17 Pro

लीक के अनुसार इस शाओमी 5जी फोन में Telemarco सपोर्ट दिया जा सकता है और फोन में LOFIC सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 91मोबाइल्स के पाठकों को बता दें कि LOFIC फोन कैमरा सेंसर की ही एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो फोन को ओवरएक्पोज्ड या डार्क होने से बचाती है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि Xiaomi 18 फोटोग्राफी में माहिर होगा।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 18 5G फोन को तगड़ी 7200mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर उतारा जा सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। आशा है कि इस अपकमिंग शाओमी 5जी फोन में फास्ट वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। शाओमी 18 में IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है और इसमें डेडिकेटेड एआई बटन भी दिया जा सकता है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।