Xiaomi ला रहा 16GB रैम वाला दमदार स्मार्टफोन, धांसू होगा डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/09/Mi-mix-Alpha-1.jpg

स्मार्टफोन की दुनिया में दिन-ब-दिन कंपनियां अधिक पावरफुल फोन्स लॉन्च कर रही हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कैमरा के साथ साथ प्रोसेसर और मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन की लिमिट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। अब तक हमने मार्केट में 12GB रैम वाले फोन देखे हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह लेटेस्ट दमदार फोन 16जीबी रैम से लैस होगा। रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी जल्द ही 16जीबी रैम वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह पहला फोन नहीं होगा जो कि 16जीबी रैम के साथ आएगा। हालांकि, शाओमी के इस फोन का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। वहीं, कंपनी की ओर से भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन इसी बीच फोन से जुड़े लीक्स और अफवाहों का आना शुरू हो गया है। चीन के फेमस टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस बात की जानकारी दी है कि आने वाले समय में शाओमी 16जीबी रैम वाला फोन लेकर आ सकती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने ऑफलाइन रिटेलर्स को दी आधी खुशी आधा ग़म, जानें कैसे?

फिलहाल 16जीबी वाले शाओमी स्मार्टफोन के बारे में आ रही बातें अभी सिर्फ अफवाह ही हैं। कंपनी ने अभी तक फोन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं, मार्केट में Nubia Red Magic 5G 16जीबी रैम के साथ सेल के लिए कई मार्केट में उपलब्ध है।

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि 16जीबी वाले शाओमी फोन को कंपनी Mi MIX सीरीज के अंदर पेश कर सकती है। वहीं, आने वाला Mi MIX स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में काफी हद तक Mi MIX Alpha जैसा हो सकता है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी सपॉर्ट होगा।

मी मिक्स अल्फा का डिजाइन

Mi MIX Alpha में कंपनी द्वारा फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले और प्लास्टिक फिनिश के साथ दी गई है जो कि यूनिक 4D सराउंडिंग डिस्प्ले है। स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 180.6 प्रसेंट है। वहीं, इस फोन की डिस्प्ले ब्रांड न्यू डिस्प्ले अकॉस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ आती है यानी इस फोन में ईयरपीस स्पीकर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही ये टेक्नोलॉजी इस फोन के लिए अल्ट्रासोनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर की तरह भी काम करती है। Xiaomi ने इस फोन के पीछे की डिस्प्ले में कई तरह के कस्टम विजिट दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स की तरह के एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: नए लुक के साथ Xiaomi ला रहा सस्ते Redmi 9, 9A और 9C स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल
स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 7.92-इंच फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन 2088×2250 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। इसके अलावा Mi MIX Alpha में 4D सराउंडिंग कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कि बेजल लैस एक्सपीरियंस देती है। फोन में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल, 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। वहीं, डिवाइस में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।