Xiaomi के स्मार्टफोन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें क्या है नए दाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/09/Xiaomi.jpg

कुछ समय पहले ही हमने आपको खबर दी थी कि जीएसटी बढ़ने से मोबाइल इंडस्ट्री में खलबली मचने वाली है। वहीं, अब वह दिन आ गया है जब लगभग सभी मोबाइल फोन कंपनियां अपने डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दरअसल, ओप्पो, वीवो, सैमसंग के साथ ही चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaom अपने सभी डिवाइस की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है।

शाओमी ने ट्वीट कर हाल ही में जानकारी दी थई कि जीएसटी में बड़ा बदलाव हुआ है। इसे 12 से लेकर 18 फीसदी तक बढ़ा दिया है। यह ही वजह है कि हमने अपने प्रोडक्ट की कीमत में इजाफा करने का फैसला लिया है। वहीं, 91मोबाइल्स को अपने ऑफलाइ रिटेल सोर्स से शाओमी के सभी फोन्स की नई या यूं कहें की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में जानकारी मिली है।


Xiaomi द्वारा इंडिया में मौजूद रेडमी और मी सीरीज के सभी फोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। आइए आगे आपको फोन की नई कीमत और बढ़ी हुई कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं। Xiaomi ने अपने फोन्स की कीमत में 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। वहीं, कम से कम 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, कुछ फोन्स ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

शाओमी ने Redmi Go (1GB+16GB), Redmi Note 7 Pro और Mi A3 (6GB+128GB) की कीमत में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इन फोन्स के अलावा सभी फोन्स की कीमत बढ़ा दी गई है। नीचे एक टेबल के द्वारा आप आसनी से जान पाएंगे की किस फोन की कीमत पहले कितनी थी और अब कितनी है।


गौरतलब है कि नई जीएसटी दर केवल पहले से लॉन्च किए गए स्मार्टफोन पर ही नहीं बल्कि अपकमिंग स्मार्टफोन पर भी लागू होगी। यह देखने लायक होगा कि GST के बाद किस फोन की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की जा रही है। नई कीमतें आज से ही लागू होंगी।

मोबाइल इंडस्ट्री एक्स्पर्ट्स ने जीएसटी बढ़ने के बाद आशंका जाहिर की थी कि कीमत बढ़ने के बाद स्मार्टफोन मार्केट पर खासा असर पड़ेगा। इसका सीधा असर मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। जीएसटी बढ़ने से मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों के सामने कीमतें बढ़ाने की मजबूरी है।