Xiaomi Mi 11X सीरीज और Mi 11 Ultra लॉन्च के लिए तैयार, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/Mi-11-Ultra-5G-new-launch.png

शाओमी भारत में इस हफ्ते Xiaomi Mi 11X और Mi 11X Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले इन दोनों स्मार्टफोन्स की स्टोरेज और रैम इंफॉर्मेशन सामने आई है। शाओमी भारत में 23 अप्रैल को तीन स्मार्टफोन Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra को लॉन्च करेगी है। ये तीनों स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं। इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है।लेकिन, इन स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी कीमत को लेकर कुछ हिंट देते हैं।

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट कर बताया है कि शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi Mi 11X और Mi 11X Pro स्मार्टफोन को 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ 8GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर Xiaomi Mi 11 Ultra स्मार्टफोन को सिंगल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया जा सकता है। इन सभी स्मार्टफोन में UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 रैम दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम वाला OPPO A54 इंडिया में लॉन्च, देखें क्या है प्राइस

Mi 11X and Mi 11X Pro : कीमत (लीक)

Mi 11X Pro और Mi 11X की कीमत को लेकर ट्वीटर यूजर देबयान रॉय उर्फ @Gadgetsdata ने दावा किया है कि Mi 11X स्मार्टफोन को 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत इस प्रकार हो सकती है।

मॉडल 8GB +128GB 8GB + 256GB
Mi 11X 29,990 रुपये 31,990  रुपये
Mi 11X Pro 36,990  रुपये 38,990  रुपये

Mi 11 Ultra शाओमी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन

इन तीनों स्मार्टफोन्स में Mi 11 Ultra कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। माना जा रहा है कि शाओमी के इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 1,00,000 रुपये हो सकती है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट और 50MP + 48MP + 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, क्वाड क्वर्ड Dolby Vision AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,700 निट्स है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 67W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 6.82 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इसके साथ ही शाओमी की Mi 11X सीरीज स्मार्टफोन में 6.67-इंच Samsung E4 डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, 7.8mm स्लीक डिजाइन, 4,520mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग और IP53 प्रोटेक्शन और डुअल स्टीरियो स्पीकर जैसी फीचर दिए जा सकता हैं। ये स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किए जा सकते हैं। Xiaomi Mi 11X स्मार्टफोन Snapdragon 870 चिपसेट और 48MP प्राइमेरी कैमरा, Mi 11X Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 888 चिपसेट और 108MP कैमरा दिया जा सकता है।