Xiaomi Mi 11 सीरीज़ का इंडिया लॉन्च कन्फर्म, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत

Join Us icon

Xiaomi फैन्स के लिए आने वाली 29 मार्च काफी खास होने वाली है। इस दिन शाओमी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा और इस कॉन्फ्रेंस के मंच से कंपनी कई नई घोषणाएं करने वाली है। चर्चा है कि इस दिन शाओमी मी 11 सीरीज़ भी टेक मार्केट में उतारी जा सकती है। गौरतलब है कि शाओमी की एनुअल मीटिंग कंपनी की होम मार्केट यानि चीन में होगी लेकिन इस कॉन्फ्रेंस से पहले अब इंडियन फैन्स के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि ‘मी 11’ सीरीज़ इंडिया में भी लाई जा रही है। इस सीरीज़ के तहत Xiaomi Mi 11 Lite और Xiaomi Mi 11 Pro जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

Xiaomi Mi 11 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की जानकारी कंपनी की ओर से दे दी गई है। शाओमी इंडिया के साथ ही कंपनी के सीईओ मनु कुमार जैन ने भी आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये ‘कमिंग सून’ पोस्ट करते हुए बताया है कि शाओमी मी11 सीरीज़ जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। कंपनी द्वारा हालांकि इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है कि सीरीज़ में कौन से मोबाइल फोन शामिल रहेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि शाओमी इस सीरीज़ के तहत Mi 11 Lite और Mi 11 Pro को लॉन्च करेगी।

Xiaomi Mi 11 Lite

शाओमी मी 11 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह साफ हो गया है कि 29 मार्च को लॉन्च होने वाला ये शाओमी फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। एंडरॉयड आधारित इस स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट देखने को मिलेगा। मी 11 लाइट का जो वेरिएंट सामने आया है उसमें 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह भी पढ़ें : जानें OnePlus 9 Pro के बारे में 9 जरूरी बातें

वहीं फोटोग्राफी के लिए शाओमी का यह आगामी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर बन स्क्वायर शेप में फिट रहेगा। वहीं Xiaomi Mi 11 Lite के दो कलर ब्लू और पिंक सामने आ चुके हैं तथा लीक की मानें तो Mi 11 Lite की शुरूआती कीमत 280 यूरो यानि इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 24,000 रुपये हो सकती है।

Xiaomi Mi 11 Series India Launch confirmed know specs and price

Mi 11 Lite से जुड़े लीक्स में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 440पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करेगा। वहीं गूगल लिस्टिंग में इस फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया था हालांकि यह भी चर्चा है कि शाओमी मी 11 लाइट के एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि मी 11 लाइट 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च होगा। लीक के अनुसार इस 4जी मॉडल में एलसीडी पैनल वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी तथा 5G मॉडल की स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120हर्ट्ज़ बताई गई है। वहीं साथ ही इस फोन में ब्लूटूथ 5.1 और पावर बैकअप के लिए 4,150एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here