‘शाओमी मी फैन्स फेस्टिवल’ में हो रही है आॅफर्स की बरसात, डील्स ऐसी जो कभी नहीं देखी होंगी !

शाओमी की फैन फॉलोइंग इंडियन स्मार्टफोन यूजर्स में जितनी ज्यादा है उतनी शायद ही किसी और ब्रांड की होगी। शाओमी द्वारा लगभग हर प्रोडक्ट देश में रिकॉर्ड ब्रिकी करता है। शाओमी भी अपने फैन्स का खास ख्याल रखता है और समय समय पर कोई न कोई आॅफर लेकर आता है। शाओमी फैन्स के लिए कंपनी ने एक बार फिर ‘मी फेस्टिवल’ की शुरूआत की है, जिसमें शाओमी स्मार्टफोन्स के साथ ही अन्य प्रोडक्ट न सिर्फ बेहद कम कीमत और भारी डिस्काउंट पर मिल रहे है बल्कि साथ ही शाओमी इंडिया की ओर से आर्कषक उपहार भी दिए जा रहे हैं।
शाओमी मी फेस्टिवल का आयोजन 6 अप्रैल तक मनाया जाएगा। शाओमी ने अपने इस दो दिवसीय फेस्टिवल को शानदार बनाने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया है। शाओमी ने 6 कैटेगरी बनाई है जो अपने आप में बेहद अनूठी और बड़े लाभ वाली है। लेटेस्ट लॉन्चेस में शाओमी ने अपने सभी स्मार्ट टीवी के साथ ही रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी नोट 5 और रेडमी 5 को शामिल किया है। इसमें फोन की खरीद पर मोबाईल कवर, स्क्रीन प्रोटेक्टर और मी ईयरफोन फ्री में दिए जा रहे हैं।
स्मार्टफोन कैटेगरी में शाओमी मी मिक्स 2 पर सीधे 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही मी मैक्स 2 पर 1,000 रुपये और रेडमी 4 पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं स्मार्टफोन एक्सेसरीज़ पर 100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सेसरीज़ में मी बैंड-एसआरएक्स एडिशन, मी इन-ईयर हैडफोन प्रो एचडी, मी हैडफोंस कंफर्ट, मी वीआर प्ले 2 और मी बिजनेस बैकपैक पर 300 रुपये की छूट मिल रही है।
आ रहा है फ्लैगशिप का बाप वनप्लस 6, कंपनी किया टीज़र जारी, फोन को बताया सुपर फास्ट
शाओमी एक के दाम पर दो सामान के साथ कॉम्बो आॅफर भी लेकर आई है। इनमें 2,498 रुपये में मी ट्रेवल बैकपैक के साथ सेल्फी स्टीक भी दी जा रही है। इसी तरह 478 रुपये में मी यूएसबी केबल के साथ 9वी अडेपटर मिल रहा है और 2,898 रुपये देकर मी बैंड 2 एवं वीआर प्ले 2 दोनों को खरीदा जा सकता है।
Mi fans! Here comes the biggest festival featuring 'YOU'! The coolest tech & the amazing offers are what #MiFanFestival is all about. All you need to know is right here – https://t.co/FrDyosls7w
RT to win F-codes. pic.twitter.com/MEZwRHWmdn— Mi India (@XiaomiIndia) April 2, 2018
शाओमी की सबसे खास कैटेगरी है क्रेजी कॉम्बो। इस कैटेगरी का फायदा सिर्फ शाओमी ऐप के जरिये ही उठाया जा सकता है। इसमें रेडमी 5ए स्मार्टफोन और 32-इंच वाले मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए दोनों को सिर्फ 5,999 रुपये में पाया जा सकता है। इसी तरह सिर्फ 199 रुपये में मी बैंड-एसआरएक्स एडिशन और मी बैंड स्ट्रेप-एसआरएक्स एडिशन को खरीदा जा सकता है। इसी तरह महज़ 399 रुपये चुकाकर मी ब्लूटूथ स्पीकर बेसिक 2 और मी ईयरफोन बेसिक दोनों को पाया जा सकता है। ध्यान रहे उपर बताई गई क्रेजी कॉम्बो डील्स 5 अप्रैल को फ्लैश सेल में शुरू होगी।
किसी भी फैन को खाली हाथ ना लौटना पड़े इसके लिए शाओमी ने 40 लाख रुपये के डिस्काउंट कूपन भी अपने यूजर्स के लिए तैयार रखे हैं। आपको फिर से बता दें कि शाओमी मी फेस्टिवल की शुरूआत 5 अप्रैल की सुबह से हो जाएगा। शाओमी मी फेस्टिवल के बारे में जानने या इसमें भाग लेने के लिए क्लिक करें ‘शाओमी मी फेस्टिवल‘