सैमसंग-सोनी को एक बार फिर शाओमी देगा झटका, जल्द लॉन्च करेगा 50-इंच वाला सस्ता स्मार्ट टीवी

शाओमी काफी समय से स्मार्टफोन मार्केट के साथ ही समार्ट टीवी मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं, कंपनी अपने लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए Mi TV 4A सीरीज में नया 50-इंच मॉडल भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है।
इससे पहले Mi TV 4A सीरीज के अंदर 43-इंच और 32-इंच मॉडल पहले के मौजूद हैं, जिन्हें कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। Xiaomi ने Mi TV 4A के 50-इंच मॉडल को चीन में पिछले साल लॉन्च किया था।
इस बात की जानकारी लीक्सटर ईशान अग्रवाल ने माएस्मार्टप्राइस वेबसाइट पर दी है। देखा जाए तो प्रोडक्ट नया नहीं है, लेकिन यह भारत में कंपनी की लाइनअप के लिए एक नया प्रोडक्ट होगा। चीन में Mi TV 4A 50-इंच मॉडल की कीमत सीएनवाई 2,399 (लगभग 24,900 रुपए) है।
अगर बात करें इस टीवी की स्पेसिफिकेशन्स की तो Mi TV 4A 50-inch मॉडल में 4K डिसप्ले दिया गया है, जिसमें 3840×2160 पिक्सल का रेजोल्यूशन है। वहीं, इसमें 178-डिग्री व्यूइंग एंगल और 60एसजेड़ का रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा इसमें 2जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इतना ही नहीं इसमें आर्म माली-450 जीपीयू है, जो 750एमएचजेड़ की स्पीड काम करता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए इस टीवी में वाई-फाई 802.11एसी (2.4/5 गीगार्ट्ज डुअल-बैंड वाई-फाई), ब्लूटूथ 4.2, डॉलबी और डीटीएस ऑडियो है। इसके अलावा फोन में तीन पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, एवी इनपुट और ईथरनेट पोर्ट है।