
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad Mini लॉन्च किया है। कंपनी इसे कॉम्पैक्ट टैबलेट पसंद करने वाले यूजर्स के लिए लेकर आई है। इसमें 8.8-इंच स्क्रीन, फ्लैगशिप लेवल Dimensity 9400+ चिपसेट, HyperOS 2 और 13MP का रियर कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। यह टैबलेट एंटरटेनमेंट, प्रोडक्टिविटी और एआई फीचर्स के साथ शानदार ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।
ग्लोबल बाजार में लॉन्च हुए लेटेस्ट Xiaomi Pad Mini में 8.8-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 3008 × 1880 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिल जाता है। यह पैनल 3K क्वालिटी के साथ 403ppi पिक्सल डेंसिटी दे सकता है। यही नहीं डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 1080Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग सपोर्ट प्रदान कर सकता है। जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी स्मूद होगा। डिवाइस की स्क्रीन HDR10, HDR Vivid और Dolby Vision और 700 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light, फ्लिकर फ्री और DC डिम्मिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Xiaomi Pad Mini में प्रोसेसिंग के लिए 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर CPU और Immortalis-G925 MC12 GPU के साथ पेश हुआ है। इसमें एक डेडिकेटेड NPU भी है, जो एआई टूल्स और क्रिएटिव टास्क को और पावरफुल बना सकता है। टैबलेट में अच्छे अनुभव के लिए सेंट्रलाइज्ड थर्मल डिजाइन है। यह टैबलेट Android 15 बेस्ड HyperOS 2 पर रन करता है। इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन और Circle to Search फीचर भी दिया गया है। जिससे प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी दोनों बढ़िया मिल सकती है।
Xiaomi Pad Mini में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज तकनीक दी गई है। कैमरे की बात करें तो Xiaomi Pad Mini में 13MP का रियर कैमरा PDAF सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का कैमरा है। दोनों कैमरे HDR और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे फीचर्स से लैस हैं।
बैटरी की बात करें तो इस शाओमी के नए टैबलेट में 7,500mAh की डुअल-सेल बैटरी है। इसे चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह 18W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिससे फुल चार्ज होने पर 19 घंटे रीडिंग, 15 घंटे वीडियो और 10 घंटे गेमिंग का बैकअप दे सकता है।
Xiaomi Pad Mini में डुअल USB-C पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनमें से एक USB 3.2 Gen 1 और DP1.4 को सपोर्ट करता है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे लेटेस्ट फीचर्स हैं। बेहतर ऑडियो के लिए डुअल Dolby Atmos स्पीकर्स हैं। इसके अलावा टैबलेट 6.46mm पतला और 326g वजन वाला है।
कीमत की बात करें तो UAE में Xiaomi Pad Mini का 12GB वैरियंट AED 1,599 यानी इंडियन करेंसी अनुसार (लगभग 38,654 रुपये) का है। जबकि Pad Mini Cover AED 49 (करीब 1,184 रुपये ) में सेल होगा। यह Grey और Purple कलर ऑप्शंस में आता है। कंपनी ने Focus Pen और Pad Mini Cover का भी सपोर्ट दिया है। ब्रांड आने वाले हफ्तों में इसे अन्य बाजारों में भी उपलब्ध करवा सकता है।
Xiaomi Pad Mini टैबलेट उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज में पावरफुल टैबलेट चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स, वर्कर्स, गेमिंग लवर्स सहित हर वर्ग के लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसका मुकाबला बाजार में मौजूद Samsung Galaxy Tab S10 FE और OnePlus Pad 2 जैसे टैबलेट्स से हो सकता है। यह भी लगभग इसी प्राइस रेंज में ग्राहकों को बढ़िया फीचर्स प्रदान करते हैं।
यदि आप ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो छोटा हो लेकिन परफॉरमेंस और डिस्प्ले शानदार प्रदान करे तो Xiaomi Pad Mini लिया जा सकता है। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।












