
पिछले कई माह से शाओमी के नए मोबाइल फोन रेडमी प्रो 2 के बारे में जानकारियां आ रही हैं। परंतु अब तक फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर बहुत ज्यादा खुलासा नहीं हुआ था। वहीं आज एक चीनी वेबसाइट ने फोन के स्पेसिफिकेशन की काफी जानकारी दी है। इस लीक के माध्यम से आप स्क्रीन और कैमरा सहित अन्य फीचर्स की जानकारी ले सकते हैं।
गिज़चाइना वेबसाइट ने खुलासा किया है कि रेडमी के इस नए डिवाइस में आपको फुल एचडी रेजल्यूशन (1920×1080 पिक्सल) वाला स्क्रीन देखने को मिल सकता है। फोन के लिए स्क्रीन पैनल का निर्माण टीसीएल द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के साथ ही वेबसाइट ने एक ईमेज शेयर किया जिसमें कैमरे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
विश्व का पहला फोन जिसमें स्क्रीन पर है फिंगरप्रिंट सेंसर, देखें वीवो का कमाल
शाओमी रेडमी प्रो 2 में आपको डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके पहले रेडमी प्रो में भी डुअल कैमरा ही उपलब्ध था। फोन में आपको 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स362 सेंसर प्राइमरी सेंसर के साथ 5-मेगापिक्सल का सैमसंग एस5के4ई8 सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी फोन को 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस कर सकती है। फ्रंट कैमरे में सैमसंग एस5के3पी8 सेंसर दिया जा सकता है।
जुलाई में लॉन्च होगा मोटो ई4, कीमत होगी कम और फीचर्स दमदार
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में वाईफाई, जायारोस्कोप और बलूटूथ जैसे फीचर का खुलासा किया गया है। वहीं रिपोर्ट में दावा है कि इस फोन को 3जीबी रैम के साथ फोन को पेश किया जा सकता है। हाल में ही शाओमी रेडमी 2 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर उपलब्ध होने के जानकारी आई थी।


















