
पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही मोबाईल में जगत में ऐसी तकनीक लाने वाली है जिसमें फोन की स्क्रीन के नीचे इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। वहीं आज वीवो ने क्वालकॉम के साथ मिलकर अपने इस हाईटेक एडवांस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप को पेश कर समूचे टेक जगत को चौंका दिया है।
नोकिया स्मार्टफोन पर पा सकते हैं 30जीबी 3जी और 4जी डाटा मुफ्त, जानें तरीका
शंघाई में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस की कांफ्रेंस में वीवो ने एक्सप्ले6 नाम से स्मार्टफोन को पेश किया है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए अलग से कोई बटन नहीं दिया गया है बल्कि फोन की डिसप्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है।
The fingerprint scanner under display on the #Vivo XPlay 6 is quite fast. #MWCS17 pic.twitter.com/P3Y3WbekCY
— 91mobiles (@91mobiles) June 28, 2017
कंपनी के दावे के अनुसार यह सेंसर इतना सटीक और फास्ट है कि है कि यह पानी के अंदर तथा शीशे के पीछे होने के बावजूद भी टच को रेकग्नाइज़ कर अनलॉक होने की क्षमता रखता है। 91मोबाईल्स की टीम ने जब इस फिंगरप्रिंट सेंसर की क्षमता परखनी चाही तो यह काफी हद तक कंपनी के दावों पर खरा उतरा।
जियो-जियोनी आॅफर में पाएं 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त और 500 रुपये पेटीएम बैलेंस
बहरहाल अभी यह कहना मुश्किल है कि कंपनी विश्व के किन किन बाजारों में अपनी इस तकनीक को पेश करेगी और वीवो के कौनसे फोन इस फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होंगे। लेकिन इतना तय है कि एक्सप्ले 6 अपने आप में तकनीक और बदलते स्मार्टफोन बाजार के एक और नई पीढ़ी है।





















