यूट्यूब ने लॉन्च किया लाइव स्ट्रीमिंग फ़ीचर, जानें कैसे करें उपयोग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/youtube-live-stream-digitaltrends.jpg

वीडियो स्ट्रीम के लिए आज यूट्यूब की बराबरी कोई नहीं कर सकता। यूट्यूब के व्यू और लाईक-डिसलाईक किसी भी यूजर को रातों रात प्रसिद्ध करने में सक्षम है तथा इसके साथ ही यह पैसे कमाने का भी जरिया बना हुआ है। अपने यूजर्स को एक बेहतरीन अनुभव देते हुए यूट्यूब की ओर से लाईव वीडियो स्ट्रीमिंग का फ़ीचर जारी किया गया है।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन से और भी सिक्योर होगा आपका व्हाट्सऐप, जानें कैसे करें यूज़

यूट्यूब के इस नए फ़ीचर से यूजर्स अपने चैनल के जरिये खुद को टेलीकास्ट कर सकते हैं तथा सीधे अपने फॉलोअर्स से जुड़ सकते हैं। गौरतलब है कि यूट्यूब से पहले सोशल नेट​वर्किंग साइट फेसबुक भी लाईव वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर को जारी कर चुकी है जो लोगों में खासा प्रसिद्ध है।

कैसे करें यूट्यूब लाइव
1. यूट्यूब के इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपका यूट्यूब चैनल होना जरूरी है।
2. यूट्यूब के इस फ़ीचर का इस्तेमाल यूट्यूब ऐप के जरिये ही किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास अपडेटिड यूट्यूब मोबाईल ऐप हो।
3. अपने यूट्यूब अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद आपको अपनी प्रोफाईल में कैप्चर का आॅप्शन दिखाई देगा।
4. कैप्चर बटन प्रैस करते ही आपके स्मार्टफोन का कैमरा आॅन हो जाएगा तथा आप अपने चैनल से लाइव हो जाएंगे।

इस तरह अपने एंडरॉयड फोन को बना सकते हैं कंप्यूटर का माउस

आपको बता दें कि यूट्यूब लाइव के लिए आवश्यक है कि आपके 10 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हों तथा इसके जरिये क्रिएटर सीधे तौर पर अपने यूजर्स और व्यूअर्स से जुड़ सकते हैं। यूट्यूब लाइव के साथ ही ऐप में सुपरचैट का आॅप्शन भी दिया गया है जिसमें अपने लिखे मैसेज को हाईलाइट किया जा सकता है। हालांकि इस फ़ीचर के लिए व्यूअर्स को कुछ कीमत भी चुकानी होगी। यूट्यूब की ओर से लाइव स्ट्रीमिंग ​फ़ीचर को 20 से ज़्यादा देशों में जारी कर दिया गया है।