Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: ये रहे सबसे सस्ते डेली 1.5जीबी डाटा वाले प्लान, जानें किसका रिचार्ज है बेस्ट

आज के समय में इंडिया में मौजूद सभी टेलिकॉम कंपनियों के बीच मुकाबला बढ़ता ही जा रहा है। ग्राहकों को अपनी ओर रिझाने के लिए Reliance Jio, Vi और Airtel से लेकर सरकारी कंपनी BSNL भी एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान की पेशकश कर रही हैं। इसकी के साथ कंपनियों की कोशिश ही कि वह कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स वाले Prepaid plan पेश कर ग्राहकों को अपनी ओर ज्यादा से ज्यादा संख्या में खींचे। यूजर्स की डिमांड को देखते हुए आज हम यहां आपको Reliance Jio, Vodafone idea, Airtel और BSNL के उन प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं जो सबसे सस्ते होने के साथ ही डेली 1.5जीबी डाटा ऑफर करते हैं। इन प्लान कंपेयर कर यह तय किया जा सकता है कि किस कंपनी का प्लान 1.5GB डाटा (Cheapest 1.5GB per day data plan) के साथ सबसे किफायती और बेस्ट है।
डेली 1.5GB डाटा
डाटा के अलावा ये प्रीपेड रिचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल, मुफ्त एसएमएस और बहुत कुछ जैसे अतिरिक्त डेटा लाभ भी प्रदान करते हैं। सबसे किफायती 1.5GB प्लान जो आप अभी Jio से प्राप्त कर सकते हैं, उसकी कीमत 119 रुपये है, जबकि Airtel, Vi और BSNL क्रमशः 299 रुपये, 249 रुपये और BSNL की ओर से 68 रुपये वाले पैक में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। आइए आगे आपको इन प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।
Rs 299 Airtel recharge plan
यदि आप एयरटेल ग्राहक हैं और प्रति दिन 1.5 जीबी डाटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं के 299 रुपये का प्रीपेड प्लान को देख सकते हैं। यह एयरटेल का सबसे अच्छा प्लान है। यह प्लान प्रति दिन 1.5 जीबी डाटा प्रदान करता है, जो कि एफयूपी को पार करने पर 64 केबीपीएस तक कम हो जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी हैं। आपको अन्य लाभ भी मिलते हैं जैसे अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल का 30 दिनों का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा प्लान में FASTag पर 100 रुपए और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 90 दिन प्लान, Jio-Airtel से हर मामले में बेस्ट है BSNL
Vodafone Idea Rs 249 plan
Vodafone Idea के पास वैसे तो कई प्लान हैं जो प्रतिदिन 1.5GB डाटा देते हैं, लेकिन सबसे किफायती 249 रुपए वाला प्लान है। यह 21 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। एफयूपी के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। यह प्लान ग्राहकों को वीआई मूवीज और टीवी का मुफ्त एक्सेस भी देता है।
Rs 119 Jio recharge plan
Reliance Jio के पास 119 रुपये का प्रीपेड प्लान है जिसमें प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है। यह प्लान 14 दिनों की वैधता प्रदान करता है। वहीं, इस प्लान में भी इंटरनेट स्पीड पोस्ट FUP 64 Kbps तक कम हो जाएगी। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे भी मिलते हैं।
BSNL Rs 68 plan
बीएसएनएल वास्तव में प्रति दिन 1.5 जीबी डाटा प्रदान नहीं करता है, क्योंकि कंपनी के पास मौजूद अधिकांश प्लान में प्रति दिन 2 जीबी डाटा मिलता है। हालांकि, यदि आप 1.5 जीबी डाटा प्लान की तलाश में हैं तो आप बीएसएनएल के 68 रुपये के प्लान को देख सकते हैं। यह सबसे अच्छा प्लान तो नहीं है, लेकिन आपको प्रति दिन 1.5 जीबी डाटा और 14 दिनों की वैधता देता है। इसे भी पढ़ें: BSNL अपनाओ का दिखने लगा असर, धड़ल्ले से नंबर हो रहे हैं पोर्ट
लेटेस्ट वीडियो
वहीं, इस प्लान में अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान की तुलना में और भी सस्ता हो जाता है। यदि आप कुल 28 दिनों की वैधता प्राप्त करने के लिए रिचार्ज को दो बार कराते हैं तो दूसरी कंपनियों के प्लान से यह आपको सस्ता ही पड़ेगा। लेकिन, इस प्लान में डाटा के अलावा और कोई लाभ नहीं मिलेगा।