1 रुपये में 30 दिन का प्लान! मिलेगा डेली 2GB Data, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री ​सिम

Join Us icon

सस्ते रिचार्ज प्लान की बात आती है तो इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL का नाम सबसे पहले आता है। बेशक प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में बीएसएनएल अभी भी 5G के क्षेत्र में पिछड़ी नजर आती है, लेकिन सबसे ज्यादा ​किफायती मोबाइल प्लान अभी इसी के पास हैं। इसी कड़ी में अब बीएसएनएल ने धमाकेदार 1 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है।

BSNL का 1 रुपये वाला प्लान

पूरी टेलीकॉम इंडस्ट्री को चौंकाते हुए बीएसएनएल ने नया BSNL Freedom offer पेश किया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह ऑफर खासतौर पर भारत के 79वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लाया गया है। यह 1 रुपये वाला मोबाइल प्लान सीमित अवधि के लिए पेश किया गया है जिसका फायदा 1 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक उठाया जा सकता है। इस बीएसएनएल प्लान के फायदे क्या हैं, यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

बीएसएनएल फ्रीडम ऑफर में क्या मिलेगा

  • 30 Days Validity
  • Unlimited Calls
  • 2GB/Day Data
  • 100 SMS/Day

1 रुपये वाला बीएसएनएल फ्रीडम ऑफर 30 दिन की वैलिडिटी के साथ लॉन्च हुआ है। 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच जिस भी दिन यह प्लान एक्टिवेट कराया जाएगा, उस तारीख से अगले 30 दिन तक इसका लाभ उठाया जाएगा।

इन 30 दिनों में मोबाइल उपभोक्ताओं को हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यह हाई स्पीड 4G इंटरनेट डाटा होगा। डेली 2जीबी डाटा के हिसाब से पूरे प्लान में BSNL यूजर कुल 60जीबी डाटा का फायदा उठा पाएंगे।

2जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ ही बीएसएनएल यूजर्स को पूरे 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। प्लान में कॉलिंग की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त रहेगा और ये वॉयस कॉल ऑननेटवर्क और ऑफनेटवर्क दोनों पर फ्री काम करेगी।

फ्री अनलिमिटेड कॉल और डेली 2जीबी 4जी डाटा के साथ ही बीएसएनएल फ्रीडम ऑफर में मोबाइल यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे जो किसी भी सर्किल के किसी भी नंबर पर मुफ्त रहेंगे।

5 points which should improve in bsnl in hindi

कैसे कराएं 1 रुपये का रिचार्ज

BSNL Freedom offer सिर्फ 1 रुपये का है। यह ऑफर न्यू यूजर्स के लिए लाया गया है जिसका लाभ नए बीएसएनएल नंबर पर ही मिलेगा। किसी भी नजदीकी मोबाइल की दुकान या बीएसएनएल अधिकृत स्टोर पर जाकर नई BSNL SIM खरीदनी होगी और उसपर यह 1 रुपये का रिचार्ज कराया जा सकेगा।

यह नई बीएसएनएल सिम भी पूरी तरह से फ्री रहेगी जिसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि पहले से एक्टिव बीएसएनएल नंबर पर यह 1 रुपये वाला रिचार्ज नहीं कराया जा सकता है और इसे लिए नया मोबाइल नंबर होना ​अनिवार्य है।

आगे बढ़ा रहा है बीएसएनएल

बीएसएनएल को लेकर अक्सर देखा जाता है कि मोबाइल यूजर कमजोर नेटवर्क सिग्नल और स्लो इंटरनेट की शिकायतें करते रहते हैं। तकरीबन दो साल पहले तक ग्रामीण व दूर दराज के ईलाकों में BSNL नेटवर्क न मिलने की समस्याएं आती रहती थी। लेकिन साल 2025 की शुरुआत में ही कंंपनी ने Tata के साथ साझेदारी करते हुए पूरे देश में 1 लाख 4G मोबाइल टावर लगाने की मुहिम शुरू की थी जिनमें से 75,000 टावर चालू भी किए जा चुके हैं। सरकार के अनुसार बीएसएनएल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 9.1 करोड़ हो चुका है।

bsnl 5g launch soon government to reserve 5g spectrum report

BSNL 5G

बीएसएनएल कंपनी 5जी की दिशा में बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी अपने टेस्टिंग फेज को तकरीबन पूरा कर चुकी है और देश में 5जी का सफल ट्रॉयल भी किया जा चुका है। फिलहाल कोई तय लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय मोबाइल यूजर्स को बेहद जल्द पूरे देश में बीएसएनएल 5जी का इस्तेमाल करने को मिल सकता है। BSNL रिचार्ज प्लान की फुल लिस्ट देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here