
ओपो भी आज 10000mAh battery वाले फोन लाने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ब्रांड की ओर से नया मोबाइल OPPO A7 Pro Max लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन ओपो की होम मार्केट चीन में पेश हुआ है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। ओपो ए7 प्रो मैक्स 5जी फोन में 10,001एमएएच बैटरी के साथ 50MP Selfie कैमरा, IP69K रेटिंग, 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर जैसी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स भी दी गई है।
OPPO A7 Pro Max की बैटरी
ओपो ए7 प्रो मैक्स 5जी की बैटरी ही इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी है। पावर बैकअप के लिए इस नए ओपो मोबाइल को 10001mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद OPPO A7 Pro Max स्मार्टफोन में 24 घंटे की शार्ट वीडियो स्ट्रीमिंग, 21 घंटे की नेविगेशन, 60 घंटे की फोन कॉल या 133 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है।
OPPO A7 Pro Max 5G फोन की बैटरी माइनस 30 डिग्री की ठंड और 55 डिग्री की गर्मी में भी बिना परेशानी काम कर सकती है। ओपो ने अपने नए 5जी फोन ए7 प्रो मैक्स को 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। ब्रांड के मुताबिक 1500 बार चार्ज करने के बाद भी फोन की बैटरी हेल्थ 80% से कम नहीं जाएगी। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए ओपो ए7 प्रो मैक्स में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वहीं यूजर्स को इस नए ओपो 5जी फोन में 27W reverse चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।
OPPO A7 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A7 Pro Max 5G फोन का एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग क लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.40गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में Adreno G629 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए ओपो ए7 प्रो मैक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल wide-angle OIS कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल monochrome सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A7 Pro Max 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
ओपो ए7 प्रो मैक्स 5जी फोन को 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जिसे flexible AMOLED पैनल पर बनाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800nits पीक ब्राइटनेस और 450ppi जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं कंपनी ने इस ओपो 5जी फोन को ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।
OPPO A7 Pro Max 5G फोन को मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि 1.8 मीटर की हाइट से गिरने के बाद भी फोन टूटेगा नहीं। यह मोबाइल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म लिक्विड और तेल जैसी चिकनी चीजों से भी सुरक्षित रखती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही ओपो ए7 प्रो मैक्स Infrared और NFC भी सपोर्ट करता है।
OPPO A7 Pro Max का प्राइस
ओपो ए7 प्रो मैक्स को चीन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 2199 युआन यानी 30,999 रुपये के करीब है। इसी तरह 12GB RAM + 512GB Storage वाले OPPO A7 Pro Max के टॉप वेरिएंट को 2999 युआन यानी तकरीबन 42,349 रुपये की कीमत पर लाया गया है। यह ओपो 5जी फोन चीन में Orange, Blue और Black कलर शेड्स में बिकेगा।














