10000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, Snapdragon प्रोसेसर और 32MP Selfie के साथ Redmi Note 17 Pro Max इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/Redmi-Note-17-Pro-Max-battery.jpg

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए भारतीय बाजार में नई रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज के तहत दो बड़ी बैटरी वाले मोबाइल Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max हुए हैं। नोट 17 प्रो की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 100W चार्जिंग और 10000mAh battery वाले फोन रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स के प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे देख सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro Max की बैटरी

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। यह मोबाइल 10000mAh Battery के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ है। बताते चलें कि Note 17 Pro Max से पहले कोई भी रेडमी का फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ भारतीय बाजार में नहीं आया था। कंपनी का कहना है कि रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स सिंगल चार्ज में 4 दिन तक काम कर सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। ब्रांड के मुताबिक फुल चार्ज के बाद इस फोन में 21 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है और 17 घंटे तक Instagram चलाया जा सकता है। इस फोन में Surge P3 + Surge G2 शाओमी डुअल चिप लगाई गई है जो बैटरी और चार्जिंग को मॉनिटर करने परफार्मेंस मेंटेन कर सकेगी।

वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के अनुसार ​फोन को सिर्फ 20 मिनट चार्ज पर लगाकर ही पूरे एक दिन का बैकअप पाया जा सकता है। वहीं 70 मिनट में फोन को 0 से 100% फुल चार्ज करने के दावा किया गया है। यूजर्स को इस बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन में 27W reverse चार्जिंग भी मिलेगी जिसके चलते इस फोन से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस 5जी फोन में LPDDR5x RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।

Redmi Note 17 Pro Max 5G को 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह Flat AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन को लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो लंबे समय तक फोन चलाने में आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। नया स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 17 Pro Max 5G फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म व चिकने लिक्विड से भी बचाता है। कंपनी के अनुसार 3 मीटर ही हाइट से गिरने के बाद भी फोन टूटेगा नहीं। इस रेडमी फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स को इस मोबाइल में 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

Redmi Note 17 Pro Max प्राइस और ऑफर

रेडमी ने नोट 17 प्रो मैक्स को इंडिया में दो वेरिएंट्स में उतारा है। बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 49,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 55,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 5000 का डिस्काउंट देगी जिसके बाद Redmi Note 17 Pro Max स्टार्टिंग प्राइस 44,999 रुपये पड़ेगा। यह रेडमी फोन Secret Sunrise, Matcha Green और Stealth Black कलर में बिकेगा।

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन को कंपनी 2 साल की वारंटी के साथ बेचेगी जिसमें 1 साल की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी शामिल है। अपने फैंस की सहूलियत के लिए कंपनी Redmi Note 17 Pro Max पर बैटरी प्रोटेक्शन भी दे रही है। इसके तहत 2 साल के अंदर अगर फोन बैटरी हेल्थ 80% से कम होगी तो ग्राहकों को मुफ्त में बैटरी रिप्लेसमेंट दी जाएगी। Redmi Note 17 Pro Max 5G की सेल 23 सितंबर से शुरू होगी।