
बड़ी बैटरी वाले फोन मार्केट में धड़ाधड़ आ रहे हैं। 5,500mAh और 6,000mAh बैटरी वाले फोन तो आम होते जा रहे हैं लेकिन अगर कोई फोन 10,000mAh battery के साथ आए तो? सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड itel ने एक ऐसा ही मोबाइल Power 70 पेश किया है जो बहुत पावरफुल बैटरी की ताकत से लैस है। इस नए आइटेल पावर 70 की कीमत $85 से शुरू होती है जो इंडियन करंसी अनुसार 7,450 रुपये के करीब है।
itel Power 70 की बैटरी
आइटेल पावर 70 की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल फोन की बैटरी है। इस फोन में 6,000mAh battery दी गई है। फोन के साथ कंपनी एक खास तरह का कवर भी दे रही है जिसमें 4,000mAh बैटरी लगी है। यह स्पेशल केस फोन में यूएसबी पोर्ट के साथ कनेक्ट हो जाता है जो मोबाइल की इंटरनल बैटरी के साथ मिलकर इसे कुल 10,000mAh battery की ताकत देता है। बताते चलें कि यह आइटेल फोन 18W चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।
itel Power 70 की स्पेसिफिकेशन्स
- MediaTek Helio G50 Ultimate
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 6.67″ HD+ 120Hz Display
- 13MP Back Camera
- 8MP Front Camera
डिस्प्ले : आइटेल पावर 70 को 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 700निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को गीले तथा चिकने हाथों से भी चलाया जा सकता है।
प्रोसेसर : यह सस्ता आइटेल फोन मीडियाटेक के हीलियो जी50 अल्टीमेट प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है।
मेमोरी : itel Power 70 4जीबी रैम, 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है तथा सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते आइटेल फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स : आईटेल पावर 70 स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, एक लाउड स्पीकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।










