10000mAh बैटरी वाला vivo फोन इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 32MP Selfie कैमरा और AMOLED डिस्प्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/vivo-s2-fe-5g.jpg

वीवो ने पिछले महीने तकरीबन 7 साल बाद इंडिया में अपनी S series को रिवाइव किया था। कंपनी की ओर से vivo S2 5G फोन लॉन्च किया गया था और आज इसी सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन vivo S2 FE 5G भारत में लॉन्च हो गया है। एस2 एफई इंडियन मार्केट में वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें तगड़ी 10000mAh Battery लगाई गई है। इस नए वीवो 5जी फोन की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

10000mAh Battery वाला वीवो फोन

वीवो एस2 एफई को 10000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। यह इंडिया में लॉन्च होने वाला वीवो का पहला फोन है जिसमें पावर बैकअप के लिए ​इतनी बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद अगर लगातार 12 घंटे तक ही इस मोबाइल का हैवी इस्तेमाल किया जाए, तो भी बैटरी 33% तक बच जाएगी।

बताते चलें कि कंपनी ने इसे 7 लेयर बैटरी प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के​ लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो फोन Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते vivo S2 FE को पावरबैंक बनाया जा सकता है और इससे दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस2 एफई 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में vivo S2 FE 5G फोन 9,00,958 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

vivo S2 FE 5G फोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसमें Light-Emitting Material Q10+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। ये वाला वीवो फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एस2 एफई 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo S2 FE 5G फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

vivo S2 FE 5G स्मार्टफोन को मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए एस2 एफई को IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह आईपी रेटिंग गर्म चाय या तेल गिरने पर भी फोन को खराब होने से बचाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो 5जी फोन में यूजर्स को 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC मिलेगा।

vivo S2 FE प्राइस

वीवो एस2 एफई 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 38,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage के साथ आया है जिसका प्राइस 42,999 रुपये है। vivo S2 FE 5G की सेल 20 अक्टूबर से होगी जिसे Stellar Green, Zen White और Titan Black कलर में खरीदा जा सकेगा।