10,200mAh बैटरी और 12.7-inch डिस्प्ले के साथ आया Moto Pad 60 Pro, जानें क्या है प्राइस

Join Us icon

Motorola ने आज अपना पहला लैपटॉप लॉन्च किया है। वहीं, इसके साथ ही कंपनी ने Moto Pad 60 Pro के नाम से टैबलेट भी मार्केट में उतार दिया है। अगर मोटो पैड की बात करें तो यह प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स के साथ आता है, जिसमें 12.7-इंच का 3K LTPS डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्टायलस सपोर्ट शामिल है। वहीं, Android 14 पर चलने वाला यह डिवाइस स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स और Google के लेटेस्ट टूल्स जैसे Circle to Search के साथ आता है। 10,200mAh की बड़ी बैटरी और JBL क्वाड स्पीकर्स इसे एंटरटेनमेंट के लिए भी एक बेहतरीन चॉइस बनाते हैं। आइए आगे आपको इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Moto Pad 60 Pro की कीमत

मॉडलवेरिएंटकीमत
Moto Pad 60 Pro8GB + 128GBRs 26,999
Moto Pad 60 Pro12GB + 256GBRs 28,999

 

  • Moto Pad 60 Pro दो मेमोरी वेरिएंट्स-8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में लाया गया है। वहीं, दोनों ही Pantone Green Bronze कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।
  • यह दोनों डिवाइस 23 अप्रैल 2025 से Flipkart, Motorola.in और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
  • सिलेक्टेड क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इस टैब को लेने पर 2 महीनों तक नो कॉस्ट EMI सिर्फ ₹5167 प्रति माह से शुरू होती है।

Moto Pad 60 Pro की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डिस्प्ले: Moto Pad 60 Pro में 12.7-इंच का LTPS LCD पैनल है, जिसमें 3K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह ग्लॉसी पैनल है, जो 400 निट्स ब्राइटनेस, 10-पॉइंट मल्टी-टच और स्टायलस सपोर्ट करता है।
  • प्रोसेसर: यह टैबलेट MediaTek Dimensity 8300 SoC प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे ARM G615 MC5 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह चिपसेट 8GB / 12GB LPDDR5x रैम और 128GB (UFS 3.1) / 256GB (UFS 4.0) इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
  • सॉफ्टवेयर: यह Android 14 पर चलता है और इसे दो OS अपडेट मिलेंगे। टैबलेट में स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स, Circle to Search और Translate जैसे फीचर्स का सपोर्ट है।
  • कैमरा: Pad 60 Pro में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी और चार्जिंग: इस डिवाइस में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • अन्य फीचर्स: पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है। इसमें क्वाड JBL स्पीकर्स हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। Motorola बॉक्स में Moto Pen Pro और 68W चार्जर भी फ्री में देता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here