
टेक कंपनी हुआवई ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया मोबाइल फोन पेश किया है। ब्रांड की ओर से Huawei Hi Nova 12z को पेश कर दिया गया है तथा यह स्मार्टफोन फुल डिटेल्स के साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। स्टाइलिश लुक और इसका फोटोग्राफी डिपार्टमेंट फोन की बड़ी खूबी है। इस नए हुआवाई स्मार्टफोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Huawei Hi Nova 12z ईमेज
Huawei Hi Nova 12z स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ FHD+ OLED Display
- 8GB RAM + 256GB storage
- 108MP Dual Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 4,500mAh Battery
- 66W SuperCharge
कैमरा : यह नया हुआवई स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी : Huawei Hi Nova 12z में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल फोन 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 36 मिनट में ही 0 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज हो सकता है।
स्क्रीन : हुआवई हाई नोवा 12ज़ेड स्मार्टफोन को 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह 10 टच प्वाइंट मल्टी-टच स्क्रीन है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है। इसपर 1.07 बिलियन कलर्स, 100% पी3 कलर गामुट और 395पीपीआई प्राप्त होता है।
परफॉर्मेंस : यह नया हुआवई फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल मोबाइल चिपसेट की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। यह स्मार्टफोन 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।
Huawei Hi Nova 12z प्राइस
हुआवई हाई नोवा 12ज़ेड स्मार्टफोन चीन में सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 2,199 yuan है जो इंडियन करंसी अनुसार 26 हजार रुपये के करीब है। गौरतलब है कि यह Huawei फोन भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा तथा फिलहाल सिर्फ चाइना में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।










