
नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global जल्द ही मार्केट में एक नया फोन लाने वाली है। कंपनी इस नए फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में स्काईलाइन (Skyline) नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बात की जानकारी फिनिश पब्लिकेशन द्वारा सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन जुलाई में लॉन्च होगा और 10 जुलाई को रिटेलर्स के पास उपलब्ध होगा। वहीं, स्काईलाइन को HMD की ओर से एक प्रीमियम फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है और कहा जा रहा है कि इसकी कीमत €520 (करीब 47 हजार रुपये) होगी।
HMD Skyline में मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर
इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट होगा। रिपोर्ट्स के बारे में बताया जा रहा है कि फोन कथित तौर पर फोन का मॉडल नंबर TA-1688 होगा। इसके अलावा अभी फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
माना जा रहा है कि स्काईलाइन को पहले टॉमकैट कोडनेम दिया गया था। अगर असल में साबित हुआ तो इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस OLED डिसप्ले देखने को मिल सकता है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा।
इसके अलावा स्काईलाइन स्मार्टफोन में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होने की बात सामने आ रही है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, एक अल्ट्रावाइड-एंगल लेंस और एक मैक्रो या डेप्थ सेंसर प्लेस किया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, अपकमिंग एचएमडी स्काईलाइन स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4900 एमएएच की बैटरी मिलने की भी बात सामने आई है। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 14 के साथ प्री-इंस्टॉल आएगा। इसके अलावा, इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी होंगे।
HMD Aura हाल ही में हुआ लॉन्च
HMD Global ने कुछ दिन पहले Pulse series और HMD Vibe के बाद HMD Aura को पेश किया था। यह फोन ऑस्ट्रेलियन मार्केट में उतारा गया था। आइए आगे आप एचएमडी ऑरा की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
- स्क्रीन : HMD Aura स्मार्टफोन 900 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
- प्रोसेसेर : यह नया एचएमडी फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 1.6GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Unisoc SC9863A1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8322 जीपीयू सपोर्ट करता है।
- मैमोरी : इस स्मार्टफोन को 4जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसके साथ 256जीबी तक के ही मैमोरी कार्ड को लगाया जा सकता है।
- कैमरा : फोटोग्राफी के लिए HMD Aura डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल मेन लेंस तथा सेकेंडरी डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह एचएमडी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
- बैटरी : पावर बैकअप के लिए एचएमडी ओरा में बड़ी 5,000mAh battery दी गई है। यह मोबाइल फोन 10W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
- अन्य फीचर्स : HMD Aura एक लो बजट 4जी फोन है जिसमें ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। यह मोबाइल 3.5mm हेडफोन जैक तथा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करता है।









