108MP कैमरा, 8GB RAM और 32MP Selfie सेंसर के साथ Alcatel V3 Ultra 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/Alcatel-V3-ultra-.jpg

अल्काटेल ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Alcatel V3 Ultra लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से एक साथ तीन नए मोबाइल फोन लाए गए हैं जिनमें सबसे अधिक पावरफुल ‘अल्ट्रा’ मॉडल है। यह 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जिसमें 8जीबी रैम की ताकत भी मिलती है। अल्काटेल वी3 अल्ट्रा की कीमत और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Alcatel V3 Ultra 5G प्राइस

अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी फोन दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। फोन के 6जीबी रैम मॉडल का रेट 19,999 रुपये और 8जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है। ये दोनों मॉडल 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। शुरुआती सेल में कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी देगी। इस Alcatel 5G फोन की सेल 2 जून से शुरू हो जाएगी और इसे फ्लिपकार्ट से परचेज किया जा सकेगा।

Alcatel V3 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी फोन 1080 X 2460 रेजोल्यूशन वाली 6.88 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस 5जी फोन में NXTPAPER टेक्नोलॉजी पर आधारित स्क्रीन दी गई है जिसकी खूबी आप आगे पढ़ पाएंगे। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2.5डी ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

प्रोसेसर

Alcatel V3 Ultra को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट दिया गया। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह प्रोसेसर बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो डेली यूज़ और मल्टीटास्किंग में अच्छा प्रदर्शन करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Alcatel V3 Ultra 5G फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

बैटरी

अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,010एमएएच बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह स्टेंडबॉय मोड में 20 दिन से भी ज्यादा का बैकअप दे सकती है। हालांकि जाहिर है कि इसके लिए कुछ टर्म व कंडिशन भी अप्लाई होगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

अन्य फीचर्स

फोन में डुअल स्पीकर सिस्टम के साथ DTS साउंड सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, बिल्ट-इन स्टाइलस, Eye Care Assistant (नाइट मोड) और eSIM सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी इस डिवाइस का हिस्सा होंगे। इस मोबाइल में NFC, Bluetooth 5.3 और OTG भी मिलता है।

डबल रैम पावर

अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी फोन RAM Expansion तकनीक के साथ आया है। यह टेक्नोलॉजी फोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर उसे डबल करने की क्षमता रखता है। इस टेक के जरिये 6GB RAM वेरिएंट को 12GB RAM पर परफॉर्म किया जा सकता है और 8GB RAM वेरिएंट की शक्ति को बढ़ाकर 16GB RAM किया जा सकता है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM पर काम करता है और इसमें 2TB Micro SD कार्ड भी लगाया जा सकता है।

NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

नेक्स्टपेपर डिस्ले पर वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन और पेपर जैसी रीडेबिलिटी मिलती है। इसमें रेगुलर, इंक पेपर, कलर पेपर और मैक्स इंक जैसे चार व्यूइंग मोड दिए गए हैं। इन मोड्स को यूज़र एक क्लिक से आसानी से बदल सकते हैं, जिससे पढ़ने, इंटरनेट ब्राउज़िंग करने या कंटेंट बनाने जैसे कामों में एक पर्सनलाइज़्ड और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। सबसे बड़ी बात यह स्क्रीन आंखों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है।

ये मोबाइल फोन देंगे टक्कर

स्मार्टफोन  लॉन्च प्राइस
Motorola Edge 60 Stylus 22,299 रुपये
iQOO Z10 21,999 रुपये
Vivo T4 21,999 रुपये