108MP कैमरा के साथ आया Honor X9b, जानें प्राइस और सभी फीचर्स

Join Us icon
Highlights

  • फोन सभी स्पेेक्स के साथ UAE साइट पर लिस्ट है।
  • इस फोन को जल्द मलेशिया में पेश किया जाएगा।
  • Honor X9b का वजन 185 ग्राम है।

Honor ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह मलेशिया में जल्द ही एक नया फोन लॉन्च करने वाला है। इस अपकमिंग मोबाइल को मिड-रेंज सेगमेंट Honor X9b के नाम से लाया जाना तय हुआ था। लेकिन, इससे पहले हैंडसेट पहले से ही ऑनर की यूएई वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। आइए यहां X9b के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं, जिसे Honor X9a के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।

Honor X9b की कीमत और उपलब्धता

Honor ने अभी तक Honor X9b की कीमत की पुष्टि नहीं की है। डिवाइस को मिडनाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन और सनराइज ऑरेंज जैसे कलर में सेल किया जाएगा, जिसमें बैक पर वीगन लेदर होगा। वहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से अन्य बाजारों में इसे लाया जाएगा।

Honor X9b की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

  • डिसप्ले: कंपनी के अनुसार, इसका डिसप्ले 360-डिग्री एंटी-ड्रॉप सुरक्षा प्रदान करता है, जो स्क्रीन के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय प्रदान करता है। डिसप्ले स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.78-इंच AMOLED स्क्रीन है जो 1200 x 2652 पिक्सल का 1.5K रिजोल्यूशन, 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो और 10-बिट कलर प्रदान करता है।
  • प्रोसेसर और रैम/स्टोरेज: Honor X9b स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट से लैस है। यह दो रैम कॉन्फिगरेशन: 8 जीबी और 12 जीबी, दोनों 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं।
  • बैटरी व ओएस: डिवाइस मैजिक ओएस 7.2 के साथ पहले से इंस्टॉल आता है, जो एंडरॉयड 13 पर आधारित है। इसमें 5,800mAh की बैटरी है जो 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • कैमरा: X9b के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके रियर शेल में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
  • बैटरी: फोन में 5800mAh की बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह तीन दिन तक चलेगी।  इसके अलाव इसमें डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here