15 हजार के बजट में 108MP Camera वाला फोन, Tecno Pova 6 Neo 5G वर्सेस Infinix Note 40X 5G

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/tecno-pova-6-neo-vs-infinix-note-40x.jpg

15 हजार के बजट में 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन खरीदना है तो भारतीय बाजार में दो नए फोन सेल के लिए उपलब्ध हुए हैं। हम बात कर रहे हैं Tecno Pova 6 Neo 5G और Infinix Note 40X 5G की। ये दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करते हैं और 108MP कैमरा व 5,000mAh Battery सपोर्ट करते हैं। आगे आप टेक्नो पोवा 6 नियो और इनफिनिक्स नोट 40एक्स का कंपैरिजन पढ़ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन Tecno Pova 6 Neo Infinix Note 40X
डिस्प्ले 6.67″ HD+ 120Hz LCD 6.78″ FHD+ 120Hz LCD
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 MediaTek Dimensity 6300
मैमोरी 8GB RAM + 256GB Storage 12GB RAM + 256GB Storage
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 + HiOS 14.5 Android 14 + XOS
बैक कैमरा 108MP Dual Rear Camera 108MP Triple Rear Camera
फ्रंट कैमरा 8MP Selfie Camera 8MP Selfie Camera
चार्जिंग स्पीड 18W Fast Charging 18W Fast Charging
बैटरी 5,000mAh Battery 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

Tecno POVA 6 Neo 5जी फोन 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 480nits ब्राइटनेस मिलती है।

Infinix Note 40X में 1080 x 2460 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह भी पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120Hz रिफ्रेश रेट व 500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है जो एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 3एक्स लॉसलेस इन सेंसर जूम भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए नए टेक्नो मोबाइल में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इनफिनिक्स नोट 40एक्स स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर भी 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मौजूद है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस तथा AI लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

प्रोसेसर

टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी और इनफिनिक्स नोट 40एक्स 5जी दोनों ही स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 पर बने हैं। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले दो कोर तथा 2.0GHz स्पीड वाले छह कोर शामिल हैं। एक जैसा प्रोसेसर होने के बावजूद इनकी परफॉर्मेंस में कितना अंतर है, यह आप नीचे टेबल में लगे बेंचमार्क स्कोर से समझ सकते हैं।

बेंचमार्क परफॉर्मेंस

Benchmarks Tecno Pova 6 Neo Infinix Note 40X
एनूटूट फुल स्कोर 443163 409552
एनटूटू सीपीयू स्कोर 142268 125967
एनटूटू जीपीयू स्कोर 70292 69740
एनटूटू मैमोरी स्कोर 106182 93060
एनटूटू यूएक्स स्कोर 124421 120785
गीकबेंच सिंगल-कोर 744 767
गीकबेंच म​ल्टी-कोर 1973 2055
बर्नआउट बेंचमार्क 62.6% 59.9%

गेमिंग परफॉर्मेंस

बेंचमार्क ऐप्स के साथ-साथ 91मोबाइल्स ने दोनों फोंस की परफॉर्मेंस टेस्ट करने के​ लिए इनमें तीन अलग अलग मोबाइल गेम खेले। ये तीनों ही गेम 30-30 मिनट तक प्ले किए गए है और चेक किया गया है कि कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ग्राफिक्स देता है, कौन सा कम हीट होता है तथा किसमें बैटरी ड्रॉप कम होती है।

गेमिंग परफॉर्मेंस (30 मिनट टेस्ट रिजल्ट) Tecno Pova 6 Neo Infinix Note 40X
COD ग्राफिक्स सेटिंग High 52.44FPS High 25.93FPS
COD में फोन हीट
COD में बैटरी ड्रॉप 7% 8%
BGMI ग्राफिक्स सेटिंग Ultra HD 27.88FPS Ultra HD 27.95FPS
BGMI में फोन हीट 4.5° 6.3°
BGMI में बैटरी ड्रॉप 7% 7%
Real Racing 3 ग्राफिक्स सेटिंग Standard 54.32FPS Standard 56.73FPS
Real Racing 3 में फोन हीट 5.9° 4.6°
Real Racing 3 में बैटरी ड्रॉप 6% 7%

रियल रेसिंग गेम, बीजीएमआई और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम खेलने के दौरान रिजल्ट सामने आया कि Battle royale games में Tecno Pova 6 Neo ने बेहतर परफॉर्म किया है। इसके ग्राफिक्स व फ्रेम रेट Infinix Note 40X से बेहतर आए हैं तथा गेमिंग के दौरान यह कम गर्म होता है। वहीं रेसिंग गेम में दोनों का ​रिस्पांस मिलाजुला रहा।

बैटरी

पावर बैकअप के मामले में भी Tecno Pova 6 Neo तथा Infinix Note 40X एक जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। इनमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है तथा इसे चार्ज करने के लिए दोनों में ही 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। 91मोबाइल्स टेस्ट किया है कि कौन सा मोबाइल कितनी देर में चार्ज होता है और कैसा बैकअप देता है। यह रिजल्ट आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी टेस्ट Tecno Pova 6 Neo Infinix Note 40X
बैटरी कैपेसिटी 5,000एमएएच 5,000एमएएच
चार्जिंग स्पीड 18वॉट फास्ट चार्जिंग 18वॉट फास्ट चार्जिंग
पीसीमार्क बैटरी लाइफ 11 घंटा 46 मिनट 13 घंटा 24 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रॉप (30 मिनट प्लेबैक) 5% 5%
20% से 100% चार्ज टाइम 86 मिनट 132 मिनट

कीमत का कंपैरिजन

Tecno Pova 6 Neo 5G प्राइस

टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 12,999 रुपये है। वहीं बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है तथा इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इस नए टेक्नो मोबाइल को Midnight Shadow, Azure Sky और Aurora Cloud कलर में खरीदा जा सकता है।

Infinix Note 40X 5G प्राइस

इनफिनिक्स नोट 40एक्स 5जी फोन दो वेरिएंट्स में बिक रहा है। इसके 8जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है तथा 12जीबी रैम वाले मॉडल का रेट 15,999 रुपये है। इन दोनों वेरिंएट्स में 256जीबी स्टोरेज मिलती है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन Palm Blue और Starlit Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

मत

8GB RAM वाला फोन खरीदना है तो टेक्नो पोवर 6 नियो 5जी फोन इन​फिनिक्स नोट 40एक्स 5जी से एक हजार रुपये सस्ता पड़ेगा। ये दोनों स्मार्टफोन एक ही चिपसेट पर काम करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से इनका बैक कैमरा, फ्रंट कैमरा, बैटरी और चार्जिंग तकरीबन एक जैसी है। फोन डिस्प्ले में भी बेहद मामूली इंच का ही फर्क देखने को मिलता है।

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स में बड़ा अंतर न होने पर भी परफॉर्मेंस के मामले में Tecno Pova 6 Neo Infinix Note 40X से कुछ आगे निकलता है। इसका एनटूटू स्कोर बेहतर है तथा थ्रा​टलिंग सिचुएशन में यह टेक्नो मोबाइल उम्दा प्रदर्शन करता है। फोन में गेम खेलने का शौक रखते हैं तो यहां भी टेक्नो पोवा 6 नियो स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 40एक्स से कुछ कदम आगे निकलता है।

91मोबाइल्स के बैटरी टेस्ट में हमें चौंकाने वाला रिजल्ट ​मिला है। 18वॉट चार्जिंग और 5,000एमएएच बैटरी दोनों ही फोंस में है, लेकिन इसके बावजूद Note 40X 5G फोन ने 20 प्रतिशत से फुल चार्ज होने में दो घंटे से भी ज्यादा का समय लिया है जब्कि Pova 6 Neo से तकरीबन पौना घंटा (46 मिनट) पहले ही चार्ज हो गया। यह अंतर वाकई में बड़ा है।

उपरोक्त कंपैरिजन को पढ़कर तथा 91मोबाइल्स की टेस्ट रिपोर्ट्स को देखकर आप अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से कोई भी स्मार्टफोन चुन सकते हैं। 15 हजार के बजट में दोनों अच्छा काम कर रहे हैं।