25 हजार में 12GB RAM वाला फोन, realme P4 Pro या OnePlus Nord CE 5, देखें कंपैरिजन

Join Us icon

25 हजार में 5जी फोन चाहिए तो आज इंडिया में ​लेटेस्ट मोबाइल realme P4 Pro 5G लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है जिसमें 7,000mAh Battery के साथ 50MP Selfie Camera और 144Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसी प्राइस सेगमेंट में OnePlus Nord CE 5 पहले से ही मौजूद है जो 7,100mAh Battery के साथ 12GB RAM सपोर्ट करता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रियलमी पी4 प्रो खरीदा जाना चाहिए या फिर वनप्लस नोर्ड सीई 5 परचेज करना चाहिए। आगे हमने इन ​दोनों 5जी फोन का कंपैरिजन करने इसी का जवाब जानने की कोशिश की है।

कीमत का कंपैरिजन

वेरिएंटrealme P4 ProOnePlus Nord CE 5
8GB RAM + 128GB Storage₹24,999₹24,999
8GB RAM + 256GB Storage₹26,999₹26,999
12GB RAM + 256GB Storage₹28,999₹28,999

रियलमी पी4 प्रो और वनप्लस नोर्ड सीई 5 दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एक समान रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में बिक रहे हैं और दोनों ही कीमत भी बिल्कुल एक समान है। इनके 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 256जीबी मेमोरी के साथ इसका प्राइस 26,999 रुपये रखा गया है। 12जीबी रैम वाला 5जी फोन टॉप वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। कीमत के मामले में दोनों एक जैसे हैं।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सrealme P4 ProOnePlus Nord CE 5
डिस्प्ले6.8″ 1.5k 4D Curve+ Display6.77″ FHD+ Super Fluid AMOLED
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4MediaTek Dimensity 8350 Apex
ऑपरेटिंग सिस्टमRealmeUI 6 + Android 14OxygenOS 15.0 + Android 15
रैम12GB LPDDR4x RAM12GB LPDDR5x RAM
स्टोरेज256GB UFS 3.1 Storage256GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा50MP IMX896 (OIS) + 8MP Ultra-Wide50MP Telephoto LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie16MP Selfie
बैटरी7,000mAh Battery7,100mAh Battery
चार्जिंग80W UltraCharge80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन 1280 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जिसे कंपनी ने 4D Curve+ का नाम दिया है। इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है​ जिसपर कोर्निंगा गोरिल्ला 7आई की लेयर चढ़ाई गई है।

वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन 19.9:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1430nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। नोर्ड सीई5 में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

परफॉर्मेंस

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में HyperVision AI Chip लगाई गई है जो मोबाइल गेमिंग और हैवी परफॉर्मेंस के साथ प्रोसेसिंग सहित विजुअल ग्राफिक्स और गेम फ्रेम रेट को हाई व स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम फिट किया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 5 स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए कंपनी ने डिवाइस में 7041mm2 का कूलिंग एरिया दिया गया है।

इन दोनों स्मार्टफोंस के प्रोेसेसर की क्षमता को परखने के लिए हमने इन स्मार्टफोंस में कुछ बेंचमार्क ऐप्स को रन किया जिनका रिजल्ट आप आगे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट

प्रोसेसिंग पावरrealme P4 ProOnePlus Nord CE 5
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 जेन 4मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स
क्लॉक स्पीड1x 2.8GHz Cortex-720 (Prime)
4x 2.4 GHz Cortex-720 (Gold)
3x 1.84GHz Cortex-520
1x 3.35GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 3.2GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 2.2GHz Cortex-A510
एनटूटू बेंचमार्क स्कोर10,88,19214,02,278
एआई बेंचमार्क स्कोर3034343
पीसीमार्क परफॉर्मेंस14,63113,775
जीपीयूएड्रेनोएआरएम जी615 एमसी6

ऑपरेटिंग सिस्टम

रियलमी पी4 प्रो 5जी और वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम करते हैं। रियलमी मोबाइल में जहां RealmeUI 6 दिया गया है वहीं नोर्ड फोन OxygenOS 15 पर काम करता है। दोनों ही स्मार्टफोंस में 50 से अधिक प्री-लोडेड ऐप्स आती हैं जिनमें से कुछ को अनइंस्टाल भी किया जा सकता है।

realme P4 Pro को कंपनी ने 3 जेनरेशन की सॉफ्टवेयर अपग्रेेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। वहीं OnePlus Nord CE 5 के साथ यूजर्स को 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड मिलेगी और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट पैच प्राप्त होगा। यानी वनप्लस फोन में अधिक लंबी और स्मूथ परफॉर्मेंस प्राप्त होगी।

मेमोरी

रियलमी पी4 प्रो और वनप्लस नोर्ड सीई 5 दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लाए गए हैं जिन्हें 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। रियलमी का 5जी फोन LPDDR4X रैम तकनीक पर काम करता है जब्कि वनप्ल्स स्मार्टफोन में LPDDR5X रैम मौजूद है। यानी Nord CE 5 में अधिक फास्ट ऐप लोडिंग और मल्टी टास्किंग मिलेगी।

ये दोनों ही मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस हैं जो फोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इन्हें 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत दे सकती है। ये दोनों ही स्मार्टफोन UFS3.1 स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। मोबाइल फोन की रियल लाइफ परफॉर्मेंस परखने के लिए हमने इनमें आधा घंटा मोबाइल गेमिंग की, जिसका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

रियलमी पी4 प्रो गेमिंग टेस्ट

realme P4 Pro (30 मिनट गेमिंग)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी में गिरावट
BGMI39.2FPS8.5 डिग्री8 प्रतिशत
COD56.2FPS9.2 डिग्री8 प्रतिशत

वनप्लस नोर्ड सीई5 गेमिंग टेस्ट

OnePlus Nord CE 5 (30 मिनट गेमिंग)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी में गिरावट
BGMI44.7FPS5.8 डिग्री6 प्रतिशत
COD56.6FPS7.4 डिग्री6 प्रतिशत

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस 50 मेगापिक्सल IMX896 मेन सेंसर ​दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसके लिए कंपनी ने OV50D लेंस का इस्तेमाल किया है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके सपोर्ट में दूसरा 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वनप्लस का फोन 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन इंडिया में 7,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के दावे के साथ पेश किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। हैवी प्रोसेसिंग के दौरान बैटरी पर लोड न पड़े, इसके लिए फोन को Bypass Charging तकनीक से लैस किया गया है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन में तगड़ी 7,100एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 4 साल की Battery Health के साथ पेश किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस का 5जी फोन 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह मोबाइल भी बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैवी टॉस्क के दौरान चार्जिंग अडेप्टर से सीधे करंट फोन प्रोसेसर को भेजती है और बैटरी पर लोड पड़ने से बचाती है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी परफॉर्मेंस के परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनमें कुछ अन्य टेस्ट किए हैं, जिन्हें आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी परफॉर्मेंस टेस्टrealme P4 ProOnePlus Nord CE 5
पीसीमार्क बैटरी17 घंटे, 17 मिनट16 घंटे, 30 मिनट
चार्जिंग (20% से 100%)43 मिनट47 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रेन (30 मिनट)3 प्रतिशत2 प्रतिशत

कौन बेहतर

शुरुआत ​स्क्रीन से करें तो रियलमी पी4 प्रो में यूजर्स को हाई रिफ्रेश रेट और अधिक निट्स ब्राइटनेस वाली स्क्रीन मिलेगी। यह वनप्लस नोर्ड सीई 5 से बेहतर स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी और धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट आसान से दिखा सकेगी। इन दोनों फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल तकरीबन एक समान है और दोनों में ही OIS सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। बात सेल्फी सेंसर की आती है तो यहां realme P4 Pro 5G फोन OnePlus Nord CE 5 से आगे निकलता है।

बड़ी बैटरी इन दोनों स्मार्टफोंस की बड़ी यूएसपी है। रियलमी पी4 प्रो में 7,000एमएएच और वनप्लस नोर्ड सीई 5 में 7,100एमएएच बैटरी दी गई है। हमारी टेस्टिंग में रियलमी स्मार्टफोन वनप्लस मोबाइल की तुलना में बेहतर बैटरी बेंचमार्क दे पाया है। यानी इसकी बैटरी अधिक लंबी चल सकती है। इसी तरह बैटरी चार्जिंग की बात आती है तो यहां भी रियलमी पी4 प्रो ने खुद को वनप्लस नोर्ड सीई5 से फास्ट साबित किया है। दोनों ही मोबाइल 80वॉट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।

अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर प्रोसेसिंग वाला स्मार्टफोन है तो यहां OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन realme P4 Pro 5G फोन को पीछे छोड़ता है। नोर्ड सीई 5 में दिया गया प्रोसेसर रियलमी पी4 प्रो की तुलना में अधिक फास्ट है। बेंचमार्क टेस्ट में भी इसका फर्क साफ दिखाई पड़ता है। यानी अच्छी परफॉर्मेंस वाला 25 हजार तक का 5जी फोन खरीदना है तो वनप्लस रियलमी पर भारी पड़ता है। वहीं स्क्रीन और कैमरा के मामले में रियलमी पी4 प्रो वनप्लस से ऊपर है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here