11000mAh बैटरी वाला फोन हुआ लॉन्च! 10000nits ब्राइटनेस के साथ Honor X80 Pro Max चाइना में पेश

Honor के फोन बीते कुछ महीनों से इंडिया में कम ही लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन यह कंपनी अपनी होम मार्केट चीन में एक से बढ़कर एक धांसू स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसी कड़ी में आज कंपनी ने नया मोबाइल Honor X80 Pro Max लॉन्च कर दिया है। यह इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 10000nits peak brightness वाली स्क्रीन दी गई है। नए ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor X80 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स फोन की स्क्रीन पर ही सबसे पहले नज़र डालें तो इसमें 2788 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K Ultra HD डिस्प्ले दी गई है। यह OLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया, दुनिया में अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इतनी हाई ब्राइटनेस पर लॉन्च नहीं हुआ है।
Honor X80 Pro Max 5G फोन की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसकी ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 11000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 10000एमएएच बैटरी के बाद यह स्मार्टफोन नया ट्रेंड सेट कर रहा है। इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वहीं यह 5जी फोन 27W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
यह ऑनर 5जी फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आया है जो इसे धूल व पानी से बचाने के साथ ही चाय, कॉफी और तैल जैसे लिक्विड से भी प्रोटेक्शन प्रदान करती है। चाइना में इसे चार कलर वेरिएंट्स में लाया गया है जिसमें Energetic Orange, Lightning Red, Moon Shadow White और Mystic Black शामिल हैं।
updating….